वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) T20I में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. वह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान बेंच पर रहे. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा. इस मैच में वैभव खेलेंगे या नहीं, यह तय नहीं है. फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बैटिंग का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने अपनी इमेज सिक्स हिटर की बनाई है. इस आर्टिकल में बताते हैं कि T20I डेब्यू में किन बैटर्स ने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं?
वैभव के डेब्यू से पहले जानिए, करियर के पहले T20I में किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के?
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) T20I में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. वह आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में बेंच पर रहे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनके डेब्यू करने की उम्मीद है. अगर वैभव को डेब्यू का मौका मिला, तो वह पहले ही मैच में फुल मेंबर्स की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बना सकते हैं.


डेब्यू T20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बैटर्स की लिस्ट में कनाडा के बैटर रविंदरपाल सिंह और सर्बिया के बल्लेबाज लेस्ली डनबर टॉप पर हैं. रविंदरपाल ने 18 अगस्त 2019 को केमन आइलैंड्स (Cayman Islands) के खिलाफ डेब्यू मैच में 10 छक्के मारे थे. इस मुकाबले में उन्होंने 48 गेंदों पर 101 रन स्कोर किए.
करीब दो महीने बाद सर्बिया के बैटर लेस्ली डनबर (Leslie Dunbar) ने रविंदरपाल के रिकॉर्ड की बराबरी की. डनबर ने 14 अक्टूबर 2019 को बुल्गारिया के खिलाफ अपने डेब्यू T20I में 10 छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने 61 गेंदों पर 104 रन बनाए.
डेब्यू T20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नामीबिया के बैटर जेपी कोट्जे (JP Kotze) दूसरे नंबर पर हैं. 20 अगस्त 2019 को उन्होंने बोत्सवाना के खिलाफ 9 छक्के हिट किए थे. मुकाबले में कोट्जे ने 43 गेंदों पर 101 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.
इसी तरह, स्वाजीलैंड (Kingdom of Eswatini) के मोहम्मद फारूख ने डेब्यू T20I में 8 छक्के मारे. सिंगापुर के अर्जुन मुटरेजा ने 7 छक्के लगाए. युगांडा के फ्रैंक अकांकवासा ने 6 छक्के जड़े. रवांडा के मार्टिन अकायजू ने 6 छक्के, क्रोएशिया के कॉनर कैरोल ने 6 छक्के, मोजाम्बिक के फ्रांसिस्को कोउआना ने 6 छक्के और माल्टा के महबूब अली ने भी अपने डेब्यू T20I में 6 छक्के लगाए थे.
ये सभी बैटर उन देशों के हैं, जो ICC के पूर्णकालिक मेंबर नहीं हैं. माने ये एसोसिएट्स नेशंस के बल्लेबाज हैं. अब सवाल उठता है कि डेब्यू T20I में फुल मेंबर्स के किन बैटर्स ने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं?
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बैटर सबसे आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने डेब्यू T20I में 6 छ्क्के मारे थे. वहीं, कंगारू बैटर मिचेल ओवेन ने भी अपने पहले T20I में 6 छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका के डेवोन फेरेरा भी अपने डेब्यू T20I में 5 छक्के मार चुके हैं. डेब्यू T20I में फुल मेबर्स के बैटर्स की सिक्स हिट की फेहरिस्त लंबी हैं. लेकिन, यह सच है कि फुल मेंबर्स का कोई भी बैटर डेब्यू T20I में 6 से ज्यादा छक्के नहीं मार पाया.
ये भी पढें: ‘वैभव को इतना हाइप मत करो…’ कपिल देव ने डेब्यू पर सीधा जवाब दिया
क्या वैभव तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड?वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर की शुरुआत छक्का लगाकर की थी. IPL 2025 में उन्होंने LSG के बॉलर शार्दुल ठाकुर की पहली बॉल पर छक्का मारा था. वैभव ने IPL 2025 में 7 मैचों में 24 छक्के हिट किए थे.
इसके बाद, वैभव ने IPL 2026 में इतिहास रच दिया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और वॉशिंगटन सुंदर जैसे बॉलर्स की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. IPL 2026 में उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के मारे. लीग के इतिहास में एक सीजन में इतने छक्के कोई बैटर नहीं मार पाया.
कहकर छक्के मारते हैं वैभवकुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने वैभव से जुड़ा किस्सा शेयर किया था. 19 मई को जयपुर में में लखनऊ ने पहले खेलते हुए 220 रन बनाए थे. ब्रेक के दौरान वैभव बाहर आए और हेड कोच संगकारा से कहा कि यह टारगेट चेज होगा. मैं इस मैच में 13 छक्के मारने जा रहा हूं. यह बात उन्होंने साथी खिलाड़ी डोनोवन फेरेरा और लुआन डि प्रिटोरियस को भी बताई. वैभव ने उस मुकाबले में 10 छक्के मारे थे. LSG के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रन बनाकर राजस्थान को मैच जिताया था.
अगर वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू करने का मौका मिला, तो वह छक्के मारने में पीछे नहीं हटेंगे. मैच में 6-7 छक्के मारने उनके लिए बड़ी बात नहीं हैं. हो सकता है डेब्यू T20I में वह सबसे ज्यादा छक्के मारने का इतिहास भी रच दें.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया















