ये भी पढ़ो:
जब सौरव गांगुली ने ड्रेसिंग रूम से सहवाग को भगा दिया
दादा ने लल्लनटॉप के ऑफिस में आकर बताया किस्सा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सौरव गांगुली. वीरेंदर सहवाग. कप्तान और फोड़ू बैट्समैन. सौरव गांगुली लल्लनटॉप के दफ़्तर आये और हमसे बातें करने लगे. हमको तो बस आंखें फाड़ के देख रहे थे, बाकी सरपंच को अपने बोल-बचन सुना रहे थे. सरपंच माइक लिए उनसे सवाल पूछ रहे थे और वो जवाब दे रहे थे. हमको लगता था उनकी इतनी हाइट नहीं होगी. लेकिन थी. पांच-ग्यारह तो होंगे ही. खैर, सहवाग का बड्डे था, तो उनसे सहवाग पर ही बातें हुईं. पूछा गया कि सहवाग के साथ ड्रेसिंग रूम में माहौल कैसा था तो सब बताने लगे. सब चिट्ठा खोल दिया. बताने लगे कि उनकी ड्रेसिंग रूम में प्रेज़ेंस अच्छी थी. लेकिन जब वो आउट हो के वापस आता था तो बहुत दिक्कत होती थी. क्यूंकि वो आउट होकर बैठ जाता था और मैच देखते हुए बाकी लोगों की बैटिंग पर कमेंट्री करने लगता था. हर गेंद पर कहता था कि इसको ऐसे मारना चाहिए था, वैसे मारना चाहिए था. और ऐसे में जो अगले नंबर पर बैट्समैन जाने वाला था, उसके दिमाग में हल-भल होने लगता था. उसके लिए ये ठीक नहीं था. ऐसे में सौरव गांगुली आते थे और सहवाग को अन्दर भगा देते थे. वो कहते थे कि जो करना है अन्दर जाकर करो. बाकी बातें वीडियो में. https://www.youtube.com/watch?v=b-pRIYrb_VE
ये भी पढ़ो:
ये भी पढ़ो:
Advertisement









