The Lallantop

हैरी ब्रूक ने कैच छोड़ा, संजू सैमसन ने इंग्लैंड को सूत डाला!

Sanju Samson ने 42 गेंद में 89 रन बनाए. इस इनिंग में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के मारे. उनका स्ट्राइक रेट 211 से भी ज्यादा था.

Advertisement
post-main-image
संजू और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 45 बॉलों पर 97 रन जोड़ डाले. (फोटो- AP)

संजू सैमसन T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में सुपर 8 वाले मैच जैसी लय में ही दिखे. इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इंडियन टीम को फिर से तेज शुरुआत दिलाई. संजू की बैटिंग देख के लगा कि वो वेस्टइंडीज वाले मैच की 97 रनों की पारी से आगे ही खेल रहे थे. उन्होंने शानदार 89 रन बनाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
तीन साझेदारी

टॉस हारने के बाद मैच में इंडियन टीम बैटिंग करने आई. पहले विकेट के लिए संजू और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 9 रन पर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन.

संजू और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 45 बॉलों पर 97 रन जोड़ डाले. किशन ने 18 गेंद में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. लेकिन संजू ने एक एंड संभाले रखा. उन्होंने 26 बॉल्स पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इस साझेदारी में उनके नाम 27 गेंद में 55 रन थे.

Advertisement

चौथे विकेट के लिए संजू और शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 43 रन जोड़ डाले. 14वें ओवर में इंग्लैंड के संजू का विकेट मिला. विन जैक्स की एक बाहर जारी बॉल पर शॉट लगाने के चक्कर में वो डीप कवर में कैच आउट हो गए. फिल सॉल्ट ने आसान कैच पकड़ा.

कैच छूटा, पर रुके नहीं

संजू ने अपनी पारी में 42 गेंद में 89 रन बनाए. इस इनिंग में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 211 से भी ज्यादा था.

इससे पहले पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की बॉल पर संजू का आसान सा कैच छूटा था. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मिड ऑन पर एक सीधा कैच गिरा दिया. उस वक्त संजू 15 रन पर खेल रहे थे.

Advertisement

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम सुपर 8 मैच में 50 बॉल्स पर 97 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी. मैच में भारत ने 196 रन चेज करने थे. भारत ने ये मैच 5 विकेट से जीता था.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement