The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी का पहली बॉल पर ही प्लान सेट था, संजू ने सुनाई उनके IPL डेब्यू की कहानी

Vaibhav Sooryavanshi ने बीते साल 19 अप्रैल को IPL में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच से पहले कोच Rahul Dravid ने वैभव से गेम प्लान के बारे में पूछा था. उनके जवाब का खुलासा Sanju Samson ने किया है.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. (फोटो- PTI)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भारतीय क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. सूर्यवंशी IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर हैं. बीते साल उन्होंने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था. मैच से पहले वैभव ने कोच राहुल द्रविड़ से गेम प्लान के बारे में बात की थी. इस प्लान का खुलासा संजू सैमसन (Sanju Samson) ने किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
द्रविड़ ने वैभव को मीटिंग के लिए बुलाया

संजू ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी यह दिलचस्प कहानी BCCI नमन अवॉर्ड्स के दौरान बताई. IPL 2025 में 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में मुकाबला खेला गया. यह वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मैच था. मुकाबले से पहले राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी को मीटिंग के लिए बुलाया. इस मीटिंग में संजू सैमसन भी थे.

इस दौरान राहुल द्रविड़ ने सूर्यवंशी से उनके प्लान के बारे में पूछा था. जिसके जवाब में सूर्यवंशी ने जो कहा, वो सुन कोच द्रविड़ शायद उस वक्त हंसे नहीं होंगे. लेकिन BCCI अवॉर्ड के दौरान राहुल द्रविड़ और इंडियन टीम के अन्य प्लेयर्स वैभव की बात पर ठहाके लगाते नजर आए. बकौल संजू वैभव ने गेम प्लान के बारे में बताते हुए कहा था,

Advertisement

“ऐसा कुछ नहीं है सर हम तो खेलेंगे. हमें पहला मिला, तो हम पहला ही उड़ा देंगे.”  

पहली गेंद पर जड़ा छक्का

वैभव ने कोच से मीटिंग में जो बात कही, उन्होंने मैदान पर वो करके भी दिखाया. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वो टीम के लिए ओपन करने आए. राजस्थान रॉयल्स की पारी का पहला ओवर शार्दुल ठाकुर डाल रहे थे. ओवर की पहली तीन गेंदों पर यशस्वी जायसवाल ने 5 रन बनाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी मेरे दिमाग...’, शुभमन गिल ने 2027 का टारगेट सेट कर लिया है!

चौथी गेंद पर शार्दुल के सामने वैभव सूर्यवंशी थे. शार्दुल ने ऑफ स्टंप के पास लेंथ बॉल डाली. और वैभव ने फ्लैट बैट से एक्स्ट्रॉ कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया. डेब्यू मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग की, और 20 गेंदों पर 34 रन बनाए. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए.

IPL 2025 में मचाया धमाल

IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने खूब बवाल काटा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने तेज बैटिंग की. ये वही मुकाबला था जिसमें सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी. इसी के साथ वो IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए थे.

IPL 2025 में वैभव ने 7 मैचों में 252 रन स्कोर किए. उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन रहा. पिछले सीजन में सूर्यवंशी ने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए थे. IPL 2025 में उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के जड़े थे.

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. टूर्नामेंट के 19वें सीजन से पहले वह शानदार फॉर्म में हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को सूर्यवंशी से दमदार बैटिंग की उम्मीद होगी. IPL 2026 में 30 मार्च को राजस्थान की टीम गुवाहाटी में CSK के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement