The Lallantop

श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का दबाव? 8 मैचों से नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी

यह सच है कि श्रेयस अय्यर T20I कप्तान के तौर पर ज्यादा असर नहीं डाल पाए हैं. उनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. श्रेयस ने आयरलैंड टूर पर पहली बार T20 में भारत की कप्तानी की. दो मैचों की सीरीज में आयरिश टीम ने भारत को 2-0 से हराया. इसके बाद श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ भी T20 सीरीज में हार मिली. इंग्लिश टीम ने T20 सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से शिकस्त दी.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का प्रेशर दिखता है. (Courtesy: AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रेयस अय्यर को जून 2026 में भारत की T20 टीम का कप्तान बनाया गया, और वे वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं।
  • श्रेयस की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार का सामना किया है, इसके साथ ही उनकी बल्लेबाजी पर कप्तानी का दबाव नजर आ रहा है।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20 मैच में भारत को 87 रनों से हार मिली जबकि श्रेयस अय्यर कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में प्रदर्शन नहीं कर पाए।

श्रेयस अय्यर जानते हैं कि कप्तान के तौर पर कैसे जीतना है. IPL में वह KKR को अपनी कैप्टेंसी में ट्रॉफी जिता चुके हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम भी IPL के फाइनल में पहुंची. श्रेयस बड़े मैचों में अपनी टीम से बेस्ट परफॉर्मेंस कराना जानते हैं. यही उनकी पहचान है. जून 2026 में जब उन्हें भारत की T20 टीम का कप्तान बनाया गया, तब उम्मीद थी कि उनकी IPL की सक्सेस इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दिखेगी. लेकिन, टीम इंडिया की कप्तानी उनके लिए आसान नहीं रही. उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. इसलिए अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का दबाव दिख रहा है? 

Advertisement

टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के टूर पर है. दोनों देशों के बीच 5 T20I मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 30 अक्टूबर को सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में खेला गया. इस मुकाबले में श्रेयस कप्तान और बैटर के तौर पर इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. कीवी टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 259 रन बनाए. टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 260 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, भारतीय टीम 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. कीवियों ने इस मैच में भारत को 87 रनों से हराया. 

बतौर बैटर स्ट्रगल कर रहे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर कैप्टन और बैटर के तौर पर इस मैच में असर नहीं डाल पाए. वह बॉलर्स को सही ढंग से रोटेट नहीं कर सके. यही वजह रही कि मिडिल ओवर्स में कीवी बैटर्स ने तेजी से रन बनाए. न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में ऐसा स्कोर खड़ा किया, जहां भारत के लिए पहुंचना मुश्किल हो गया. इस मैच में श्रेयस अय्यर से कप्तानी पारी की उम्मीद थी. लेकिन, वह  11 बॉल्स पर 22 रन बनाकर आउट हो गए. 

Advertisement

हालांकि, चौथे मैच में मिली हार से टीम इंडिया पर असर नहीं पड़ा. क्योंकि, भारत T20I सीरीज पहले ही जीत चुका है. लेकिन, मैच में जिस तरह से टीम इंडिया की बैटिंग कोलैप्स हुई, उसे इग्नोर नहीं किया जा सकता. रनों के आधार पर यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में श्रेयस अय्यर के सामने दो बड़ी चुनौतियां उभरकर सामने आईं. पहली, बॉलिंग अटैक को सही तरह से लागू न करना. दूसरी, खुद लगातार रन बनाने में नाकाम रहना.

कप्तानी में टीम का मिला जुला रहा प्रदर्शन

यह सच है कि श्रेयस अय्यर T20I कप्तान के तौर पर ज्यादा असर नहीं डाल पाए हैं. उनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. श्रेयस ने आयरलैंड टूर पर पहली बार T20 में भारत की कप्तानी की. दो मैचों की इस सीरीज में आयरिश टीम ने भारत को 2-0 से हराया. इसके बाद श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ भी T20 सीरीज में हार मिली. इंग्लिश टीम ने T20 सीरीज में टीम इंडिया को 4-0 से शिकस्त दी. 

श्रेयस की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान को हराया. जापान के खिलाफ एक मात्र T20 मैच में भी जीत मिली. साथ ही एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता. लेकिन, इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर 5 मैचों की T20I सीरीज 2-2 से बराबर रही. वहीं, अब न्यूजीलैंड में श्रेयस ने शुरुआती 3 मैच जीतकर T20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. लेकिन, ऑकलैंड में एक बार फिर उनकी कप्तानी निराशाजनक रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 181 रन पर ले लिए थे 5 विकेट, रिकल्टन और मुल्डर ने कंगारुओं की सारी मेहनत बेकार कर दी

कैफ ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड से चौथा T20 हारने के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि श्रेयस को बॉलर्स के इस्तेमाल करने के तरीके पर दोबारा सोचने की जरूरत है. कैफ का मानना है कि श्रेयस के बॉलिंग चेंज करने के तरीके में एक ही तरह की गलती देखने को मिली है. वह स्पेशलिस्ट बॉलर्स को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 

T20 क्रिकेट में आपको अपने मेन बॉलर्स को 17वें और 19वें ओवर के लिए बचाकर रखना चाहिए. यह इस फॉर्मेट का एक बेसिक नियम है.

कैफ ने आगे कहा,

मैंने श्रेयस की कैप्टेंसी में कुछ कमियां देखी हैं. खासकर गेंदबाजी में बदलाव करने को लेकर. वह यह फैसला नहीं ले पाते हैं कि किस बॉलर्स से किस समय ओवर कराना है. मैं सिर्फ एक हार की बात नहीं कर रहा हूं. यह बार-बार देखने को मिला है. अपोनेंट टीमें हमारे खिलाफ लगातार 200, 225 और यहां तक कि 250 रन तक बना रही हैं. 

बल्लेबाजी में भी फ्लॉप

श्रेयस अय्यर कैप्टेंसी के अलावा बैटिंग में भी फ्लॉप रहे हैं. ऐसा लगता है कि उनकी बल्लेबाजी पर कप्तानी का प्रेशर है. पिछले कई मैचों में वह खुलकर नहीं खेल पाए हैं. आंकड़ों पर गौर करें, तो श्रेयस पिछले 8 T20 मैचों से फिफ्टी लगाने में नाकाम रहे. इन 8 मुकाबलों में उन्होंने 19.37 के औसत से 155 रन बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 42 रन रहा. यह स्कोर उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में बनाया था. इसके बाद से श्रेयस मौजूदा सीरीज में बड़ी इनिंग्स नहीं खेल पाए हैं. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement