The Lallantop

समीर रिजवी का नाम इस IPL चमकने वाला है, MI के खिलाफ किसी बॉलर को नहीं छोड़ा

पिछले मैच की तरह इस मैच में भी रिजवी ने थोड़ा समय लिया. पहली 7 बॉल में वो सिर्फ 3 रन ही बना पाए थे. लेकिन जैसे ही विकेट पर सेट हुए, उन्होंने किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पहले मैच में रिजवी ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए थे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके मारे।
  • समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2026 के लिए चुना था, और यह प्रदर्शन पिछले मैच में भी पचासा लगाने के बाद उनकी लगातार बेहतरीन फॉर्म का परिणाम है।
  • रिजवी की इस पारी से दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिली, और उनकी बल्लेबाजी से टीम की जीत की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

समीर रिजवी. IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के टीम मैनेजमेंट ने उन पर ट्रस्ट किया. अब रिजवी इसी ट्रस्ट को वापस लौटा रहे हैं. पहले मैच में पचासा लगाने वाले रिजवी ने दूसरे मैच में भी फिफ्टी लगा अपने टैलेंट का टीज़र दिखा दिया है.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पहले मैच में रिजवी ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए थे. वो मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में भी उसी फॉर्म में दिखे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर बैकफुट पर थी. दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर टीम को नितीश राणा के रूप में दूसरा झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें रन आउट कर दिया.

इसके बाद DC के लिए चौथे नंबर पर आए समीर रिजवी. पिछले मैच की तरह इस बार भी उन्होंने शुरू में थोड़ा समय लिया. पहली 7 बॉल में वो सिर्फ 3 रन ही बना पाए थे. लेकिन जैसे ही विकेट पर सेट हुए, उन्होंने किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा.

Advertisement
बॉश, शार्दुल, चाहर कोई नहीं बच पाया

पारी के 11वें ओवर में समीर रिजवी ने कॉर्बिन बॉश को लपेटे में ले लिया. इस ओवर में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. बॉश को 20 रन मारे. 12वें ओवर की तीसरी बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाकर. अगली बॉल पर एक और सिक्स लगाया.

14वें ओवर में उन्होेंने दीपक चाहर को 13 रन मारे. एक छक्का और एक चौका लगाया. 15वां ओवर डालने आए शार्दुल ठाकुर को भी रिजवी ने सांस नहीं लेने दी. दो चौके और छक्का लगाकर उन्होंने इस ओवर में 17 रन बटोर लिए.

10 रन से सेंचुरी मिस की

समीर रिजवी पारी के 17वें ओवर में 90 रन पर आउट हो गए. बॉश के ओवर की दूसरी बॉल पर वो छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए. लेकिन दिल्ली की टीम को उन्होंने टारगेट के पास पहुंचा दिया. जिस वक्त वो आउट हुए, टीम को सिर्फ 12 रन ही चाहिए थे.

Advertisement

रिजवी ने 51 गेंदों 90 रनों की ब्लाइंडर पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए. पारी में उनका स्ट्राइक रेट 176 से ज्यादा का था. रिजवी ने मिलर के साथ 39 गेंदों में 78 रनों की पार्टनरशिप की. इससे पहले पथुम निसंका के साथ उन्होंने 49 बॉल पर 66 रन जोड़े. इन दोनों पार्टनरशिप ने MI के हाथों से जीत छीन ली.

वीडियो: समीर रिज़वी के फॉर्म के सामने सब नतमस्तक, नहीं टिक पाए LSG के बॉलर्स

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement