The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 kyle jamieson praised rr vaibhav sooryavanshi said I have ever been so fearful of a 15 years old kid

'बच्चे से इतना कभी नहीं डरा', वैभव को आउट कर आंखें तो दिखाईं, मैच के बाद जैमीसन ये भी बोले

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) सबसे बड़ी चुनौती थे. लेकिन काइल जैमीसन ने उन्हें जल्दी आउट करके टीम को बड़ी राहत दिलाई.

Advertisement
pic
2 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:39 PM IST)
 Vaibhav sooryavanshi, kyle jamieson, kyle jamieson on vaibhav sooryavanshi, vaibhav sooryavanshi vs kyle jamieson head to head,
काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्लान बनाया था. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला हुआ. इस मैच में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) थे. लेकिन सूर्यवंशी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्हें दिल्ली के पेसर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने आउट कर के टीम को बड़ी राहत दिलाई. सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाकर शुरुआत की लेकिन, जैमीसन की अगली यॉर्कर गेंद सूर्यवंशी संभाल नहीं पाए और आउट हो गए. इस मैच में वो सिर्फ 4 रन बना पाए. 

जैमीसन ने की सूर्यवंशी की तारीफ

सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन ने अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया. उन्होंने वैभव को आंखें भी दिखाईं. जैमीसन को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का दोषी पाया गया, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला. लेकिन, मैच के बाद न्यूजीलैंड के पेसर जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफ में कभी 15 साल के बच्चे इसे इतना नहीं डरे थे. काइल जैमीसन ने IPL वेबसाइट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा,

मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी लाइफ में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं. लेकिन हां, हमने मैच में जाने से पहले थोड़ी प्लानिंग की थी. ये अच्छा हुआ कि इसका हमें फायदा मिला.

बातचीत के दौरान काइल जैमीसन ने मैच से दिल्ली कैपिटल्स के प्लान के बारे में भी बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली के लिए राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को आउट करना कितना जरूरी था? जैमीसन के मुताबिक,

राजस्थान के टॉप दो प्लेयर्स ने ही उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाई है. इनमें से एक को स्टार्क ने हाई फुलटॉस पर आउट किया. एक को मैनें यॉर्कर पर पवेलियन की राह दिखाई. जल्दी आउट करना अच्छा रहा. मुझे लगता है कि इससे पावरप्ले में उनका फ्लो कम हुआ.  

ये भी पढ़ें: पराग की वेपिंग से जैमीसन के गुस्से तक, IPL 2026 में रूल्स से 'खेलने' वाले इन खिलाड़ियों को क्या सजा मिली?

17 मई को होगा DC vs RR मैच

1 मई को वैभव सूर्यवंशी और काइल जैमीसन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को नहीं मिला क्योंकि इस मैच में सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए. लेकिन, 17 मई को सूर्यवंशी और जैमीसन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()