जैसी उम्मीद थी, Ramayana की Advance Booking ने टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया. इसने वर्ल्डवाइड 175 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रीसेल बिजनेस कर लिया है. इस दौरान फिल्म ने भारत में 107 करोड़ और विदेशी मार्केट में करीब 14 करोड़ रुपए की बिक्री कर डाली. यही नहीं, इस मूवी ने दुनियाभर में 32 लाख से ज्यादा टिकट्स भी बेच दिए हैं.
'रामायण' ने अडवांस बुकिंग में ही 175 करोड़ रुपए से ज्यादा पीट दिए!
'रामायण' की ये रफ़्तार देख 190 से 200 करोड़ का आंकड़ा भी ज्यादा दूर नहीं लग रहा.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 'रामायण' ने ओपनिंग डे यानी 05 नवंबर के लिए 41.46 करोड़ की टिकट्स बेची हैं. दूसरे दिन के लिए इसने 19.66 करोड़ की सेल की. तीसरे दिन के लिए ये फिल्म 20.87 करोड़ रुपए कलेक्ट कर चुकी है. वहीं चौथे दिन के लिए इसने 14.06 करोड़ और पांचवें दिन के लिए 11.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया. इस तरह 'रामायण' ने भारत में अब तक 107.63 करोड़ रुपए का प्रीसेल बिजनेस कर लिया है. इसमें ब्लॉक सीट्स के नंबर्स भी शामिल हैं. इतने पैसे कमाने के लिए फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 28.66 लाख से ज्यादा टिकट बेच दी हैं.
'रामायण' का जलवा केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी मार्केट में भी है. वहां फिल्म ने जनरल दिनों के लिए टोटल 5.65 मिलियन डॉलर की टिकट्स बेच दी हैं. भारतीय रुपयों में ये करीब 53.84 करोड़ रुपए के आसपास होगा. वहीं फिल्म के प्रीमियर शोज़ से 1.47 मिलियन डॉलर की आमदनी हुई है. ये 13.96 करोड़ रुपए के बराबर होगा. इस तरह ओवरसीज़ मार्केट में 'रामायण' ने टोटल 67.8 करोड़ की बिक्री कर ली. ऐसा करने के लिए फिल्म ने वहां 3.74 लाख टिकट बेची हैं.
कुल मिलाकर, 'रामायण' ने भारत और विदेशी मार्केट से अब तक 175.43 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 32.4 लाख टिकट्स भी बेच डालीं. अभी अडवांस बुकिंग बंद होने में कई घंटे बचे हैं. इस दौरान ये आंकड़ा हवा की रफ्तार से आगे बढ़ सकता है. कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर अडवांस बुकिंग की फाइनल रिपोर्ट आने तक ये नंबर्स 190 से 200 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएं. फिल्म के प्रीसेल नंबर्स देख ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे कि ‘रामायण’ 05 नवंबर को 160 करोड़ रुपए की ओपनिंग बड़ी आसानी से ले लेगी.
वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की?











