भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है. यह सीरीज विराट कोहली के लिए खास है. इस सीरीज में जब वह बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनकी नजर रिकी पोंटिंग के खास रिकॉर्ड पर होगी. पिछले 15 सालों से यह कीर्तिमान पोटिंग के नाम है. विराट इस सीरीज में उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
विराट कोहली तोड़ देंगे रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड? न्यूजीलैंड में इस बार बड़े धमाल की तैयारी
पिछले 15 सालों से यह कीर्तिमान रिकी पोटिंग के नाम है. विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

रिकी पोटिंग के नाम ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. बीते कई सालों से उनका यह कीर्तिमान दुनिया का कोई बैटर नहीं तोड़ पाया. लेकिन, अब विराट कोहली उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. रिकी पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 वनडे इनिंग्स में सबसे ज्यादा 1971 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कीवियों के खिलाफ 6 सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी जड़ीं. पोंटिंग का न्यूजीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 141 रन रहा.
विराट को कितने रनों की जरूरत?विराट कोहली का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवरऑल ODI रिकॉर्ड जबरदस्त है. वह कीवी टीम के खिलाफ अब तक वनडे की 36 पारियों में 1897 रन बना चुके हैं. इनमें 7 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. किंग कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट ODI स्कोर 154 रन है.
आंकड़ों पर गौर करें, तो विराट को पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए 75 रन बनाने हैं. अगर विराट यह 75 रन बनाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे.
हालांकि, करंट टाइम में विराट जिस बेहतरीन फॉर्म में, उसे देखते हुए सीरीज में 75 रन बनाना बड़ी बात नहीं हैं. अगर 4 नवंबर को ऑकलैंड वनडे में उनका बैट चल गया, तो वह इसी मैच में पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल ने इन मैच में दिखाया था 'द बिग शो', टफ गेम में बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां
विराट का ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड भले कीवियों के खिलाफ शानदार हो. लेकिन, न्यूजीलैंड में किंग कोहली का ODI रिकॉर्ड उतना इंपैक्टफुल नहीं है. विराट ने न्यूजीलैंड की जमीन पर 11 वनडे में 514 रन बनाए हैं. इनमें एक सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. स्टैट्स खंगालने पर पता चलता है कि विराट ने न्यूजीलैंड में 2020 की वनडे सीरीज में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई थी. इसके बाद बाकी मैचों में उन्होंने स्ट्रगल किया.
विराट का न्यूजीलैंड में हाईएस्ट ODI स्कोर 123 रन है. उन्होंने यह पारी 2014 में नेपियर में खेली थी. पिछले 12 साल से विराट न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं. लेकिन, इस बार क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि विराट धमाकेदार बैटिंग करके ODI सीरीज में शतक जड़ेंगे.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









