The Lallantop

साई सुदर्शन लंगड़ाते हुए निकले ग्राउंड से, न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया के लिए टेंशन!

साई सुदर्शन ने इसी साल चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस की थी. अब रणजी में खेलते हुए वह फिर से चोटिल हो गए हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनकी चोट टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. उनकी चोट कितनी गंभीर है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन चोट की वजह से अगस्त में श्रीलंका टूर पर नहीं गए थे. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट बैटर साई सुदर्शन को तमिलनाडु और राजस्थान के रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लगी है, जिससे उनकी बैटिंग प्रभावित हुई और वे कम स्कोर बनाकर आउट हुए।
  • साई सुदर्शन के चोटिल होने का कारण फील्डिंग करते समय राजस्थान के बल्लेबाज करण लांबा के शॉट को रोकने के दौरान ग्राउंड पर गिरना है, जबकि उन्होंने इसी साल श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भी चोट के कारण भाग नहीं लिया था।
  • साई सुदर्शन की चोट के कारण आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनकी उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जबकि वे दूसरे दिन के दूसरे इनिंग्स में फील्डिंग के लिए उतर सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट बैटर साई सुदर्शन फिर इंजर्ड हो गए हैं. उन्हें यह चोट तमिलनाडु और राजस्थान के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में लगी. साई सुदर्शन तमिलनाडु की रणजी टीम का हिस्सा हैं. वह राजस्थान के खिलाफ जयपुर में खेल रहे हैं. उनके इंजर्ड होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड टूर पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

Advertisement
फील्डिंग करते समय इंजर्ड हुए सुदर्शन

साई सुदर्शन रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन कवर्स में फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान वह राजस्थान के बैटर करण लांबा के शॉट को रोकते समय ग्राउंड पर लेट गए. उन्हें दिक्कत महसूस हुई. इसके बाद टीम के फिजियो तुरंत ग्राउंड पर पहुंचे. साई सुदर्शन ठीक से चल नहीं पा रहे थे. वह लंगड़ा रहे थे. उन्हें ग्राउंड से बाहर जाने के लिए सपोर्ट स्टाफ की मदद लेने पड़ी. 

हालांकि, बाद में टीम से जुड़े सोर्स ने बताया कि फील्डिंग करते वक्त गेंद साई सुदर्शन के घुटने पर लगी थी. उनकी चोट ज्यादा सीरियस नहीं है. इस दौरान साई सुदर्शन डगआउट में घुटने पर बर्फ अप्लाई करते दिखाई पड़े. सोर्स की मानें तो दूसरे इनिंग्स में वह फील्डिंग करने उतर सकते हैं.

Advertisement

मैच में इंजर्ड होने के बाद साई सुदर्शन तमिलनाडु की पहली इनिंग में बैटिंग करने उतरे थे. लेकिन, वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. साई सुदर्शन 10 बॉल्स पर 3 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान के बॉलर चेतन शर्मा ने उन्हें अपना शिकार बनाया.

श्रीलंका टूर भी चोट की वजह से सुदर्शन ने की थी मिस

साई सुदर्शन ने इसी साल चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस की. वह दाहिने पैर के अंगूठे में चोट के चलते अगस्त में श्रीलंका टूर पर नहीं गए. BCCI ने उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं दी थी. तब उनकी जगह सरफराज खान को टीम में  शामिल किया गया था. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की बॉलिंग का कहर बरपा, दिल्ली की पूरी टीम 240 पर समेट दी

Advertisement

न्यूजीलैंड टूर को देखते हुए साई सुदर्शन का फिट होना बहुत जरूरी है. अगले महीने टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले भारत की A टीम न्यूजीलैंड का टूर करेगी. साई सुदर्शन A टीम का हिस्सा हैं. इंडिया A की टीम 24 से 27 अक्टूबर के बीच न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगी. यह मैच न्यूजीलैंड के शहर लिंकन में होगा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement