The Lallantop

'रामायण' का जलवा देख उखड़े 'गॉडज़िला माइनस जीरो' के पांव! बदलेगी रिलीज़ डेट?

'रामायण' 5 नवंबर को और 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' 6 नवंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

Advertisement
post-main-image
मेकर्स 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' की रिलीज़ डेट बदलने पर विचार कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाताल लोक सीरीज के तीसरे सिजन का डायरेक्शन अब अविनाश अरुण की जगह सुदीप शर्मा करेंगे क्योंकि अविनाश अरुण ने पांच साल लगातार काम के बाद ब्रेक लेने का फैसला किया है।
  • पाताल लोक के डायरेक्टर बदलने का कारण अविनाश अरुण की लगातार पांच साल की मेहनत के बाद विश्राम की आवश्यकता और तीसरे सिजन के निर्माण के संभावित निर्णय से जुड़ा है।
  • सुदीप शर्मा के डायरेक्टर बनने से पाताल लोक सीरीज का तीसरा सिजन जारी रहेगा और दर्शकों को नए सिरे से कंटेंट मिलने की संभावना बनी रहेगी।

paatal lok सीरीज़ के डायरेक्टर क्यों बदल रहे हैं? Shah Rukh Khan की King का पोस्टर रिलीज़ होते ही इसकी Dhurandhar से तुलना क्यों होने लगी? क्या Ramayana का जलवा देख Godzilla Minus Zero के पांव उखड़ने लगे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'पाताल लोक' के नए सीज़न के डायरेक्टर बदले

सीरीज़ 'पाताल लोक' के तीसरे सीज़न का डायरेक्टर बदलने वाला है. इस शो के पहले दोनों सीज़न को डायरेक्ट करने वाले अविनाश अरुण अब इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि पिछले पांच सालों से लगातार काम करने के बाद वो ब्रेक लेना चाहते हैं. अविनाश ने ये भी कन्फर्म किया कि अगर तीसरा सीज़न बनता है, तो इसे सुदीप शर्मा डायरेक्ट करेंगे.

Advertisement

# 'किंग' के पोस्टर की तुलना की 'धुरंधर' से

शाहरुख खान ने 'किंग' का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है. पोस्टर में शाहरुख का इंटेंस और डार्क अवतार देखने को मिला. इस पोस्टर को देख लोगों ने इसकी तुलना 'धुरंधर' के धांसू पोस्टर से भी की. साथ ही कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि 'किंग' भी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की तरह की धुआं उठाने वाली है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही एक्शन थ्रिलर 'किंग' का टीज़र 2 नवंबर को रिलीज़ हो सकता है. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी.

# 'रामायण' का जलवा देख उखड़े 'गॉडज़िला' के पांव!

Advertisement

'रामायण' से 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' का इंडिया क्लैश टलता नज़र आ रहा है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' 5 नवंबर को और 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' 6 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी. दोनों ही फिल्मों को IMAX में दिखाया जाना है. मगर स्क्रीन कम होने के कारण ‘गॉडज़िला’ की रिलीज़ डेट पर दोबारा विचार हो रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज़ टलने को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.

# 'वाराणसी' की कहानी का आइडिया खुल गया?

SS राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' सिर्फ टाइम ट्रैवल और भव्य एक्शन की कहानी नहीं होगी. बल्कि इसके सेंटर में पिता-बेटे का इमोशनल रिश्ता और एक लव स्टोरी भी होगी. ब्राजील के एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में राजामौली ने ये बात बताई है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और वाराणसी जैसे अलग-अलग लोकेशंस का सफर करेगी. जहां देवी-देवता और विशालकाय कैरेक्टर भी देखने को मिलेंगे. लेकिन इन तमाम एडवेंचर्स को जोड़कर रखेगी इंसानी रिश्तों की भावनाएं. ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी.

# अमित साध की 'प्रताप' का ट्रेलर रिलीज़

अमित साध की फिल्म 'प्रताप' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें अमित एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में हैं. जिसने अपनी पूरी ज़िंदगी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में बिताई, मगर अब खुद जेल में बंद है. फिल्म में ईशा देओल भी अहम रोल में हैं. सचिन सराफ के डायरेक्शन में बनी 'प्रताप' 20 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी.

# 'समुक' का लीक रोकने का धांसू प्लान

अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' के सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. फिल्म के यूके शेड्यूल के दौरान शूटिंग की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई थी. अब 26 अक्टूबर से मुंबई के पवई में शुरू हुए फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सेट पर मोबाइल फोन और फोटोग्राफी पर बैन लगा दिया गया है. साथ ही, सिर्फ ज़रूरी कास्ट और क्रू को ही शूटिंग लोकेशन पर एंट्री मिलेगी. अक्षय कुमार स्टारर 'समुक' 2027 में रिलीज़ होगी.

वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?

Advertisement