The Lallantop

'रामायण' के पहला रिव्यू बाहर आया, मेकर्स ने पोस्ट डिलीट करवा दिया!

'रामायण' की अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी गई थी. वहां फिल्म देखकर निकली जनता ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
'रामायण' भारत समेत पूरी दुनिया में 5 नवंबर को रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वरुण धवन और कृति सैनन ने डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिससे भेड़िया के सीक्वल की चर्चा तेज़ हो गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
  • भेड़िया के सीक्वल की चर्चाओं के पीछे वरुण-कृति के वीडियो के साथ अमेरिकी फिल्म ओब्सेशन के हिंदी डबिंग प्रमोशन का कारण है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
  • भेड़िया सीक्वल की खबरों के प्रभाव में, फिल्म के प्रशंसकों और मीडिया में उत्सुकता बढ़ी है, पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

क्या Varun Dhawan और Kriti Sanon फिल्म Bhediya के सीक्वल में नज़र आने वाले हैं? Ramayana के पहले रिव्यू में क्या खुलासा हुआ है? SS Rajamouli ने Varanasi का सेट कितने एकड़ में बनाया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेटे लेंगे फिल्मों में एंट्री

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेटे इंडियो डाउनी भी एक्टर बनने जा रहे हैं. इंडियो को फिल्म 'लव इन वेन' में लीड रोल मिला है. फिल्म की कहानी रायन लियोन के नॉवेल 'वेस्टिंग टैलेंट' पर बेस्ड है. विल डी लॉस सैंटोस के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 में लॉस एंजेलिस में शुरू होगी.

Advertisement

# स्वीडिश-बेल्जियन फिल्म में नज़र आएंगे अनुपम खेर

अनुपम खेर स्वीडिश-बेल्जियन फिल्म 'आउट ऑफ फैशन' में नज़र आएंगे. जिसे जेंस यॉन्सन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सुनील मुंशी लीड रोल करने के साथ इसके राइटर भी हैं. फिल्म की शूटिंग स्टॉकहोम में शुरू हो चुकी है. फिल्म 2028 की शुरुआत में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

Advertisement

# 'भेड़िया' के सीक्वल में लौट रहे कृति और वरुण!

वरुण धवन और कृति सैनन ने डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद 'भेड़िया' के सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है. वीडियो में तीनों वुल्फ हाउल करते भी नज़र आए. हालांकि, अभी तक किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कृति और वरुण ने अमेरिकी फिल्म 'ओब्सेशन' के लीड एक्टर्स को हिंदी में डब किया है. ये उसी का प्रमोशनल वीडियो है.

# नौ एकड़ में बना 'वाराणसी' के सेट का वीडियो लीक?

SS राजामौली की 'वाराणसी' का सेट कितना भव्य है, इसका अंदाज़ा एक वायरल पोस्ट से लगाया जा रहा है. दावा है कि हैदराबाद में फिल्म के लिए करीब नौ एकड़ में काशी का विशाल सेट तैयार किया गया है. X पर एक यूज़र ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया. जिसके बाद फिल्म के स्केल को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है. हालांकि, नौ एकड़ के सेट और वायरल पोस्ट की पूरी जानकारी की मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होने वाली है.

# 'रामायण' ने 'दंगल' और 'द ओडिसी' को पछाड़ा!

'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग शुरू हो गई है. अमेरिका में हुई एक प्राइवेट स्क्रीनिंग के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़ीं प्रिया मैथ्यू ने फिल्म पर अपनी राय शेयर की. उन्होंने 'रामायण' की इमोशनल कहानी और म्यूज़िक की तारीफ की. साथ ही कुछ एक्शन सीक्वेंसेज़ के VFX उन्हें थोड़े नकली लगे. प्रिया ने 'रामायण' को पांच में से 3.5 स्टार दिए. जो 'दंगल' और 'ओडिसी' को भी पीछे छोड़ते हैं. हालांकि, इसे आधिकारिक रिव्यू नहीं, बल्कि एक दर्शक की निजी राय के तौर पर पोस्ट किया गया था. एम्बार्गो के चलते उनका ये रिव्यू और अकाउंट भी डिलीट हो गया है. 

# 'स्टार ट्रेक' फेम एक्टर वॉल्टर कोएनिग का निधन

'स्टार ट्रेक' फेम एक्टर वॉल्टर कोएनिग का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने ओरिजिनल 'स्टार ट्रेक' सीरीज़ में पावेल चेकोव के रोल से खूब नाम कमाया था. वो सीरीज़ के अलावा फ्रैंचाइज़ की सात फिल्मों में भी नज़र आए थे. उन्होंने लॉस एंजेलिस में अपने घर पर आखिरी सांस ली.

वीडियो: 'रामायण' के गाने को किसी ने कहा कव्वाली, तो किसी ने बताया कॉपी? एआर रहमान ट्रोल!

Advertisement