The Lallantop

अभिषेक शर्मा की पावर हिटिंग के पीछे है खास प्लान, दिनेश कार्तिक ने खुलासा कर दिया

Abhishek Sharma ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने 30 बॉल्स पर 69 रन बनाए. उनकी पावर हिटिंग के दिग्गज क्रिकेटर भी फैन हैं. पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इस तूफानी अंदाज को लेकर बात की. जानें क्या कहा कार्तिक ने.

Advertisement
post-main-image
दिनेश कार्तिक ने कहा कि अभिषेक शर्मा बड़े मौकों पर भी धुआंधार बैटिंग कर सकते हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिषेक शर्मा ने 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में 30 गेंदों पर 69 रन बनाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 2000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
  • यह प्रदर्शन युवराज सिंह के मार्गदर्शन और अभिषेक की मैच की स्थिति के अनुसार रणनीतिक और तकनीकी सुधार के कारण संभव हुआ, जिससे उन्होंने विभिन्न कंडीशंस में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
  • 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 मैच में अभिषेक से फिर से प्रभावशाली खेल की उम्मीद है, क्योंकि भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और जीत के लिए संघर्षरत है।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जब लय में होते हैं, तो वह किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा देते हैं. उन्हें मौजूदा दौर में T20 के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक माना जाता है. 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनकी पावर हिटिंग देखने लायक थी. इंदौर में हुए इस मुकाबले में अभिषेक ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 18 बॉल्स पर फिफ्टी जड़ी. उनकी तूफानी बैटिंग नेपूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को काफी इम्प्रेस किया.

Advertisement

क्रिकबज पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि यह ओपनर बल्लेबाज सिर्फ लंबे छक्के लगाने तक सीमित नहीं हैं. अभिषेक ने अपने खेल में सुधार किया है. वह अब अलग-अलग कंडीशन में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले बैटर बन गए हैं. 

दिनेश कार्तिक के मुताबिक,

Advertisement

वह शानदार ओपनर हैं. अभिषेक के रूप में भारत के पास ऐसा बैटर है, जो किसी भी बॉलिंग अटैक के खिलाफ बेहद खतरनाक हो सकते हैं. अभिषेक बड़े मौकों पर भी जबरदस्त बैटिंग कर सकते हैं.

बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने आगे कहा,

अभिषेक के पास शानदार स्किल है. उनके पास कई तरह के शॉट खेलने की क्षमता है. अब वह इसी स्ट्राइक रेट से लगातार रन भी बना रहे हैं. यही बात उन्हें खास बनाती है. 

Advertisement
अभिषेक ने 30 गेंदों पर जड़े 69 रन

अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने 30 बॉल्स पर 69 रन बनाए. ओपनर बैटर ने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने ईशान किशन के साथ 108 रनों की पार्टनरशिप करके टीम इंडिया को 223 रनों तक पहुंचाया.  

इस दौरान उन्होंने बॉल्स के हिसाब से T20I में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. अभिषेक ने 1024 गेंदों पर T20I में दो हजार रन कम्पलीट किए. उन्होंने सूर्य कुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सूर्या ने 1164 बॉल्स पर T20I दो हजार रन पूरे किए थे. 

रॉस्टन चेस का सामना समझदारी से किया

पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने रॉस्टन चेस के खिलाफ अभिषेक की स्ट्रैटिजी की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'उनकी बढ़ती मैच्योरिटी नजर आ रही थी, जिस तरीके से उन्होंने रॉस्टन चेस को फेस किया. अभिषेक ने पहले पिच और कंडीशन को समझा. इसके बाद उन्होंने अटैकिंग अंदाज में बैटिंग शुरू की.'

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की बॉलिंग का कहर बरपा, दिल्ली की पूरी टीम 240 पर समेट दी

इस बीच दिनेश कार्तिक ने अभिषेक शर्मा के खेल को बेहतर बनाने में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की भी तारीफ की. युवी अभिषेक के मेंटॉर हैं. वह अभिषेक को T20 बैटिंग गुर सिखाते हैं. कार्तिक के कहा कि अभिषेक दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स में से एक युवराज सिंह से सीखते हैं. आप देख सकते हैं कि वह अब इनिंग्स को कितनी अच्छी तरह से आगे बढ़ा रहे हैं. 

अभिषेक शर्मा से फैंस को चौथे T20I में फिर आतिशी बैटिंग की उम्मीद है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. फिलहाल, 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement