The Lallantop

2 घंटे के अंदर मैराथन दौड़ी! केनियन एथलीट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

आखिरी 10 किमी में Sawe ने जो स्पीड पकड़ी, वो देखकर दूसरे एथलीट्स भी मुंह बाए रह गए.

Advertisement
post-main-image
Sawe की उम्र अभी 30 साल है, लेकिन फॉर्म ऐसी कि लगता है जैसे अभी शुरू किया हो. (फोटो- रॉयटर्स)

लंदन मैराथन 2026 में केन्या के Sabastian Sawe ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पहली बार किसी एथलीट ने 2 घंटे से भी कम समय में पूरा मैराथन दौड़ लिया. टाइम? 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड. पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड Kelvin Kiptum का था. 2 घंटे 35 सेकंड का. वो भी तोड़ दिया. Sawe ने 1 मिनट 5 सेकंड से ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
59 मिनट 1 सेकंड में दूसरा हाफ पूरा किया

लंदन की सड़कों पर रविवार, 26 अप्रैल को जब धूप खिली और मौसम परफेक्ट था. केन्या के इस रनर ने सबको पीछे छोड़ दिया. आधा मैराथन वो 1 घंटे 29 सेकंड में पूरा कर चुके थे. फिर दूसरे हाफ में तो जैसे उनके पीछे रॉकेट की पावर आ गई हो. सिर्फ 59 मिनट 1 सेकंड में दूसरा हाफ पूरा कर दिया. आखिरी 10 किमी में Sawe ने जो स्पीड पकड़ी, वो देखकर दूसरे एथलीट्स भी मुंह बाए रह गए.

फिनिश लाइन क्रॉस करते वक्त जब घड़ी में 1:59:30 दिखा, Sawe की खुशी का ठिकाना नहीं था. हाथ ऊपर करके, मुस्कुराते हुए बोले, "ये दिन याद रखने लायक ह."

Advertisement
चौथा मैराथन था

Sawe की उम्र अभी 30 साल है, लेकिन फॉर्म ऐसी कि लगता है जैसे अभी शुरू किया हो. ये उनका चौथा मैराथन था और चौथी जीत. पिछले साल भी लंदन मैराथन जीती थी. 2 घंटे 2 मिनट 27 सेकंड में रेस पूरी की थी. बर्लिन में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन गर्मी ने खेल बिगाड़ दिया. अब लंदन में सब सही रहा.

Sawe ने पहले ही कहा था, "Kiptum का रिकॉर्ड तोड़ना बस समय की बात है." और वो कर दिखाया. दूसरा स्थान युमिफ केजेल्चा का रहा. 1 घंटे 59 मिनट 41 सेकंड का. यानी वो भी 2 घंटे के अंदर! ये मैराथन उनकी डेब्यू रेस थी. और उन्होंने Sawe के आखिरी स्पर्ट को फॉलो कर लिया. तीसरे नंबर पर जैकब किप्लिमो रहे. 2 घंटे 28 सेकंड लिए. मतलब टॉप-3 में से तीनों ने Kiptum के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

सिर्फ 63 आदमी पूरी दुनिया में ऐसे हैं जिन्होंने आधा मैराथन Sawe जितनी तेजी से दौड़ा हो. Sawe ने बाद में बताया,

Advertisement

"मैं अच्छा फील कर रहा था. रेस अच्छी शुरू हुई. आखिर में मजबूत लगा. फिनिश लाइन पर टाइम देखा तो खुशी से झूम उठा."

भीड़ का शुक्रिया अदा करते हुए वो बोले,

"लंदन की पब्लिक ने जो चीयर किया, वो कमाल था. बिना उनके मैं अकेला नहीं जीत पाता. ये जीत मेरी नहीं, हम सबकी है."

महिलाओं की रेस में भी धांसू परफॉर्मेंस देखने को मिलीं. इथियोपिया की Tigst Assefa ने अपनी ही वर्ल्ड रिकॉर्ड (women-only फील्ड में) तोड़ा, और 2 घंटे 15 मिनट 41 सेकंड में जीत हासिल की. आखिरी स्पर्ट में केन्या की Hellen Obiri और Joyciline Jepkosgei को पीछे छोड़ दिया. थ्रिलिंग फिनिश था, देखने वालों का दिल धड़का होगा.

कैटेगरी में भी कमाल हुआ. स्विट्जरलैंड के Marcel Hug ने आठवीं बार लंदन मैराथन जीती. उन्होंने David Weir के साथ रिकॉर्ड बराबर कर दिया. ये उनकी लगातार 5वीं जीत है. महिलाओं में Catherine Debrunner ने टाइटल रिटेन किया. आखिरी स्टेज में Tatyana McFadden को उन्होंने पीछे छोड़ दिया.

वीडियो: कार्लोस अल्कराज: 5 घंटे 29 मिनट तक लड़ता यह 'बाजीगर'

Advertisement