रेल यात्री कृपया ध्यान दें. भारतीय रेल में अब सफर के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की फैसिलिटी नहीं मिलेगी. बोले तो ट्रेनों में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट (Charging Sockets) की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. पता है-पता है, अब आप कहोगे ऐसा तो पहले से है, फिर नया क्या हुआ है. एकदम सही बात. रेलवे बोर्ड ने इस बारे में 19 जून 2014 को भी निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब इसका सख्ती से पालन होगा.
ट्रेन में रात में फोन, लैपटॉप, पावर बैंक चार्ज नहीं होंगे, मजबूर हुआ रेलवे
Indian Railways ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अहम फैसला (indian railways bans night mobile charging on trains) लिया. अब ट्रेनों में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट (Charging Sockets) बंद रहेंगे.

बीती 25 अक्टूबर को मुंबई से हावड़ा जा रही ट्रेन 12809 मुंबई मेल ओडिशा के बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब इसकी बोगी बी-3 में एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया था. इस घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी, बिजली इंजीनियरिंग (सामान्य) सौमित गुप्ता ने कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने के संबंध में निर्देश दिए हैं. अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि हाल ही में दक्षिण-पूर्व रेलवे में एक घटना हुई है, जहां ट्रेन के आन-बोर्ड स्टाफ ने रात को मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद नहीं किए थे.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, देर रात यात्रा के दौरान अक्सर यात्री अपने मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, जिससे ओवरचार्जिंग की वजह से डिवाइस बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं. इसी के चलते रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने सभी मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में देर रात मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक चार्ज करने की सुविधा को टेंपररी तौर पर कंट्रोल करने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: एक PNR पर दो टिकट, एक वेटिंग में, जानिए ऐसे में कितने लोग ट्रेन में चढ़ सकते हैं
कर्मचारियों की जिम्मेदारी तयआदेश के बाद ऑनबोर्ड स्टाफ को निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद करना अनिवार्य होगा. रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम में कोई अपवाद नहीं होगा.
संबंधित कर्मचारियों को नियमों के पालन के लिए उचित परामर्श और प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसलिए अगर आप भी भारतीय रेलवे में रात की यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले फोन या लैपटॉप को चार्जर में खोंसना मत भूलना. माने, पहले ही चार्ज करके रखना.
वीडियो: Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा तूफान, यूपी-एमपी तक खतरा?














