The Lallantop

सब कुछ पाकर भी वो कौन-सी ऐसी चीज़ है, जिसे पाना चाहते हैं रोहित शर्मा!

2007 विश्वकप और 2013 ट्रॉफी जीते, फिर भी रोहित की ये इच्छा बाकी है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा 2011 विश्वकप में इंडियन टीम का हिस्सा नहीं थे. फोटो: Rohit Sharma FB
साल 2019 में रोहित शर्मा पहला विश्वकप जीतने से चूक गए. लेकिन अब भी उनकी दिली इच्छा यही है कि वो एक बार फिर से विश्वकप में जाएं और ये खिताब अपने नाम करें. 'इंडिया टुडे' कॉन्क्लेव में बात करते हुए टीम इंडिया के उप-कप्तान ने कहा कि विश्वकप जीतना एक ऐसा सपना है, जिसे वो और उनके साथी निकट भविष्य में पूरा करना चाहते हैं. साल 2019 विश्वकप में इंडियन टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई. इंग्लैंड में खेले गए इस विश्वकप में भारतीय टीम कमाल की फॉर्म में थी. लेकिन सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के हाथों वो जीत से चूक गई. फिर रोहित शर्मा ने उस विश्वकप में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में नौ मैचों में 648 रन बनाए थे. विश्वकप को लेकर क्या सोचते हैं रोहित रोहित ने इस बातचीत में कहा,
''विश्वकप जीतना हम सभी के लिए एक सपना है. आप जब भी विश्वकप खेलने जाते हैं, तो आप हर गेम जीतना चाहते हैं. लेकिन विश्व कप एक ऐसी चीज है, जिसे आप जानते हैं कि वह हर चीज का शिखर है. मैं विश्वकप जीतना चाहता हूं.''
हालांकि अभी क्रिकेट विश्वकप होने में लगभग तीन साल का वक्त है. जबकि T20 विश्वकप साल 2020 में खेला जाता था, उस पर भी अभी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से संकट बना हुआ है. साल 2020 विश्वकप अक्टूबर-नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना था. लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस पर अभी फैसला लिया जाना है. T20 विश्वकप की तैयारी के लिए समय चाहते हैं रोहित T20 विश्वकप से पहले सभी खिलाड़ी इस वक्त घरों में कैद हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को उम्मीद है कि T20 विश्वकप से पहले तैयारी के लिए खिलाड़ियों को कुछ समय दिया जाएगा. साल 2020 की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के बीच में चोट की वजह से लौटे रोहित ने कहा कि वो पूरी फिटनेस हासिल कर रहे हैं. रोहित ने कहा,
''हम लोग नहीं जानते कि T20 विश्वकप कब होगा. लेकिन ये जब भी हो, खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए. पूरी दुनिया के क्रिकेट बोर्ड एकदम से ये नहीं कहने वाले हैं कि 'सब कुछ ठीक है, हम विश्व कप का कार्यक्रम तय करेंगे'. हर टीम को तैयारी का समय चाहिए, क्योंकि सभी देश लॉकडाउन में हैं. कोई भी न तो खेल पा रहा है, न ही ट्रेनिंग कर पा रहा है.''
रोहित T20 विश्वकप को लेकर समय चाहते हैं. लेकिन टीम इंडिया के लिए 2007 और 2013 चैम्पियन ट्रॉफी जीतने वाले रोहित चाहते हैं कि वो 50 ओवर का क्रिकेट विश्वकप भी ज़रूर जीतें.
क्रिकेटर वसीम जाफर की T20 XI टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं? 

Advertisement
Advertisement