The Lallantop

'जितनी मेहनत नहीं की, उतना इनाम मिल गया', रियान पराग पर किसने सवाल उठा दिए?

संजय मांजरेकर को लगता है कि रियान का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि टीम उन्हें इतना बैक क्यों करती है.

Advertisement
post-main-image
संजय को लगता है कि रियान का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. (Photo- PTI)

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 से पहले रियान पराग (Riyan Parag) को कप्तानी ती.  अब तक टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, लेकिन पराग खुद वेपिंग से जुड़े विवाद में फंस गए. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्हें लगता है कि पराग को कप्तान बनाने में बहुत जल्दबाजी की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

संजय ने रियान के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए हैं. एक पोडकास्ट में उन्होंने कहा,

वह आपके आम भारतीय खिलाड़ियों जैसा नहीं है. वह फिट है, और जिस तरह से वह चलता-फिरता है, जिस तरह से वह इतराता है, वह सब कुछ अलग है. लेकिन मैं कहूंगा कि, पिछले कुछ सालों में मैंने जिस तरह का प्रदर्शन देखा है, उसे देखते हुए मुझे यह थोड़ा अजीब लगता है कि कैसे राजस्थान रॉयल्स ने उसे इतना ज़्यादा सपोर्ट किया है.

Advertisement

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

संजू सैमसन ने कुछ सालों तक उनकी कप्तानी की, और फिर उन्हें हटा दिया गया, और रियान पराग ने कप्तानी संभाल ली.  मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट के नजरिए से, इसका कोई भी मतलब बनता है.

संजय ने यहां एक बड़ा दावा किया. उनके मुताबिक रियान ने जितनी मेहनत की है, उन्हें उससे कहीं ज्यादा ईनाम मिला है. संजय ने यह भी कहा कि रियान का प्रदर्शन जैसा भी हो, उनके एटीट्यूड पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा,

Advertisement

यह कहना थोड़ा कठोर होगा, लेकिन उसे अपनी मेहनत के मुकाबले बहुत ज़्यादा इनाम मिला है. जबकि उसने उन इनामों के लिए असल में उतनी कड़ी मेहनत नहीं की है. इसलिए राजस्थान रॉयल्स के मामले में यह एक बहुत ही दिलचस्प बात है.

संजय ने ये भी बताया कि उन्हें रियान के बारे में कौन सी बात पसंद है. उन्होंने कहा कि उसका आत्मविश्वास बहुत जबरदस्त है. यहां तक कि जब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था, तब भी वो जिस तरह की हरकतें करता था, उसे देखकर ऐसा लगता था जैसे वह कोई घमंडी इंसान हो. लेकिन उस वक्त वह टीम में अपनी जगह बनाने या अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहा था.

वीडियो: IPL में रुकेगा ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रुकेगा! BCCI बनाएगा सख्त नियम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement