The Lallantop

ऋतुराज गायकवाड़ लेंगे विराट कोहली की जगह, पाटीदार को भी मिला मौका!

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. टीम को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत है.

Advertisement
post-main-image
ऋतुराज गायकवाड़ IPL में CSK की कप्तानी करने वाले हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को मौका देने का निर्णय लिया है, जो पहले इंडिया ए में चयनित थे।
  • कोहली को आईपीएल फाइनल के दौरान जांघ के पीछे 'डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन' में खिंचाव की चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें दो हफ्ते का आराम दिया गया है।
  • हालांकि कोहली की वापसी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में संभावित है, रोहित शर्मा की फिटनेस कंडीशन अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए उनकी उपलब्धता सीरीज के लिए अनिश्चित है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की एंट्री होने वाली है. विराट कोहली के चोटिल होने के बाद बोर्ड गायकवाड़ को मौका दे सकता है. सिर्फ यही नहीं आरसीबी के चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement
ऋतुराज को मिलेगा मौका

रियान पराग के चोटिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को पहले इंडिया ए के दौरे के लिए चुना गया था. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जब विराट कोहली सीरीज से बाहर हो गए हैं तो बोर्ड ने यहां भी गायकवाड़ को ही मौका दिया है. इस रेस में देवदत्त पडिक्कल भी शामिल थे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और IPL में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन, उन्हें अपनी बारी का अभी और इंतजार करना होगा. 

विराट कोहली को लगी चोट

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को IPL फाइनल के दौरान चोट लगी थी. उनकी टीम आरसीबी ने यह मैच जीता था. कोहली मैच में थोड़े असहज दिख रहे थे लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी रोकी नहीं. मैच के बाद उन्होंने अपना कोहली केपूरा टेस्ट कराया. इसके बाद पता चला कि कोहली को ‘डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन’ में खिंचाव हुआ है. यह जांघ के पीछे पाई जाने वाली हैमस्ट्रिंग मसल्स का निचला हिस्सा है. यह टेंडन घुटने के पिछले और अंदरूनी हिस्से (Posteromedial aspect) को स्थिरता देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मेसी को मिला स्पेन का स्पेशल अवॉर्ड, सम्मान पाने वाले पहले फुटबॉलर बने 

कोहली को अब दो हफ्तों के रेस्ट के लिए कह गया है. वह यूं तो 20 जून को होने वाले आखिरी वनडे तक फिट हो जाएंगे लेकिन BCCI उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहता. विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ वापसी कर सकते हैं. कोहली ने पूरे सीजन में  एक शतक और पांच अर्धशतक सहित 675 रन बनाए.

रोहित का खेलना भी तय नहीं

परेशानी सिर्फ विराट कोहली को लेकर नहीं है.टीम के दूसरे दिग्गज खिलाड़ी यानी रोहित शर्मा का खेलना भी तय नहीं है. वह भी कोहली की तरह टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं और अब बस वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. IPL के दौरान रोहित भी चोटिल हो गए थे. उनकी जांघ की मसल्स में खिंचाव आया था. इस कारण वह इस सीजन सारे मैच भी नहीं खेल पाए. उन्हें वनडे स्क्वाड में चुना गया तो साफ तौर पर कहा गया था कि सीरीज से पहले रोहित को फिटनेस साबित करनी होगी. हालांकि रोहित अब तक CoE पहुंचे ही नहीं है. 

Advertisement

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement