The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी ने की विराट कोहली की बेइज्जती?

वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो को लेकर एक नेगेटिव नैरेटिव बनाया जाने लगा. 15 साल के बच्चे की ट्रोलिंग और इस तरह का नैरेटिव सेट होता देख हर्षा भोगले खुद को रोक नहीं पाए.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली के फैन हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के बारे में नकारात्मक बातें कही जाती दिखाया गया।
  • वायरल वीडियो में दावे के बाद हर्षा भोगले ने स्पष्ट किया कि वीडियो डब्ड है और वैभव ने ऐसा कुछ नहीं कहा था।
  • हर्षा भोगले ने फर्जी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की और वैभव को एक इज्जतदार बच्चा बताया।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पूरे IPL में अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपने आदर्श बच्चे की इमेज के कारण भी चर्चा में रहे. सीनियर खिलाड़ियों को हाथ जोड़कर नमस्ते करना, कोचेज के पैर छूना. उनकी मासूमियत ने फैंस के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का भी दिल जीत लिया. इस बीच, वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो में वैभव विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में कुछ निगेटिव बातें करते हुए दिखाई दिए. वैभव के साथ इस वीडियो में कॉमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) भी दिखाई दिए. उन्होंने ही एक्स पर इस वीडियो की सच्चाई बताई है.

Advertisement
वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो BCCI के नमन अवॉर्ड्स का है. वीडियो में सुनाई देता है कि हर्षा भोगले कहते हैं,

क्या आप भी विराट कोहली की तरह क्रिकेट की दुनिया पर राज करना चाहते हैं?

Advertisement

वैभव कहते हैं,

मुझे विराट कोहली भईया पसंद हैं लेकिन उनके रिकॉर्ड्स पसंद नहीं हैं. वह सबसे धीमी हाफ सेंचुरी बनाते हैं. मुझे वह थोड़े मतलबी भी लगते हैं. बस मुझे उनके जैसी फैन फॉलोइंग भी चाहिए.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी सीरीज, भारतीय टीम 40 दिनों में 12 मैच खेलेगी

Advertisement
हर्षा भोगले ने बताया सच

वीडियो काफी वायरल हुआ है. इससे वैभव को लेकर एक निगेटिव नैरेटिव बनाया जाने लगा. 15 साल के बच्चे की ट्रोलिंग और इस तरह का नैरेटिव सेट होता देख हर्षा भोगले खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने बताया कि इस वीडियो को डब किया गया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. एक्स पर हर्षा भोगले ने लिखा,

सोशल मीडिया पर मेरी और वैभव सूर्यवंशी की एक फ़र्ज़ी डब्ड क्लिप वायरल हो रही है. इसमें वैभव को बदतमीज़ और घमंडी दिखाया गया है. न तो वह सवाल पूछा गया था और न ही वैभव ने ऐसा कुछ कहा है. यह बहुत ही गलत हरकत है. खासकर एक छोटे बच्चे के साथ. वह बच्चा जो कुछ बार ही मुझसे मिला, लेकिन हमेशा ही बहुत इज्जत से पेश आया.

वैभव असलियत में विराट कोहली के बड़े फैन हैं. यह IPL फाइनल के दिन भी नजर आया. मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली वैभव के पास आए थे. वैभव ने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते किया था. कोहली ने वैभव को ‘वेल प्लेड’ कहा था. उन्होंने वैभव के कंधे पर हाथ रखा और काफी देर तक उनसे बात करते रहे. दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो साफ नहीं है, लेकिन यह जरूर समझ आ रहा था कि वैभव बहुत ध्यान से हर बात सुन रहे थे. 

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement