The Lallantop

फ्रेंच ओपन में क्या हो रहा है? सिनर, जोकोविच, स्वांतेक के बाद सबालेंका भी हुईं बाहर

French Open 2026 : रोलां गैरो में उलटफेर का सिलसिला नहीं रुक रहा है. मेन्स कैटेगरी में Jannik Sinner और Novak Djokovic पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं, विमेंस कैटेगरी में भी Iga Swiatek के बाद वर्ल्ड नंबर 1 Aryna Sabalenka क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं.

Advertisement
post-main-image
फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में डायना श्नाइडर ने अरीना सबालेंका को हराया. (फोटो-AFP)

फ्रेंच ओपन 2026. एक टूर्नामेंट में इतने उलटफेर, पिछले कई सालों में नहीं दिखे थे. मेन्स वर्ल्ड नंबर 1 यॉनिक सिनर (Jannik Sinner), 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic). 4 बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वांतेक (Iga Swiatek). अब विमेंस वर्ल्ड नंबर 1 अरीना सबालेंका (Aryna Sabalenka).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सबालेंका भी हारीं

रोलां गैरो का फिल‍िप चैटरियर कोर्ट टॉप रैं‍किंग वाले प्लेयर्स के लिए अच्छा नहीं रहा है. 3 जून को विमेंस सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला अरीना सबालेंका के लिए भी हार्ट‍ब्रेकिंग रहा.

शुरुआती सेट को 6-3 से जीतने के बाद सबालेंका मोमेंटम लूज कर गईं. रूस की 25वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर ने मौके को भुनाया और बड़ा उलटफेर कर दिया. पिछली बार की फाइनलिस्ट सबालेंका इस बार सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकीं.

Advertisement

दूसरे सेट में भी सबालेंका शुरू में 4-1 से बढ़त बनाए रखी थीं. लेकिन, श्नाइडर ने इसके बाद जबरदस्त वापसी की. उन्होंने अगले 13 में से 12 गेम जीते और वर्ल्ड नंबर 1 प्लेयर को परास्त कर दिया. श्नाइडर ने ये मुकाबला 3-6, 7-5, 6-0 से जीता.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी सीरीज, भारतीय टीम 40 दिनों में 12 मैच खेलेगी

विमेंस सिंगल्स में अब मिलेगी नई चैंपियन

टूर्नामेंट में सबालेंका एकमात्र ग्रैंडस्लैम विमेंस सिंगल्स चैंपियन बची थीं. वो इस बार टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जा रही थीं. लेकिन, उनकी हार से ये निश्च‍ित हो गया कि टूर्नामेंट में विमेंस सिंगल्स में अब एक नई चैंपियन मिलने वाली है.

Advertisement

सबालेंका की हार के साथ ही अब टूर्नामेंट की हाईएस्ट रैंकिंग वाली प्लेयर रूस की मीरा एंड्रीवा हो गई हैं. कोर्ट फिलिप चै‍टरियर में विंडी कंडीशंस सबालेंका की हार का बड़ा कारण बना. 

श्नाइडर ने जीत के बाद क्या कहा?

बेलारूसी प्लेयर ने मैच के दौरान कुल 57 अनफोर्स्ड एरर्स कीं. उनकी हालत पिछले साल के रोलां गैरो फाइनल के तरह ही थी. गत चैंपियन कोको गॉफ के ख‍िलाफ वहां उन्होंने 70 अनफोर्स्ड एरर्स किए थे. मैच के दौरान उनका फ्रस्ट्रेशन साफ नज़र आ रहा था. वो अपना गुस्सा अपनी टीम पर भी निकाल रही थीं.  

वहीं, सबालेंका को हराने वाली श्नाइडर इस जीत से बहुत भावुक हो गईं. पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,

मैं सच में स्पीचलेस हूं. वो वर्ल्ड नंबर वन हैं. इसलिए मैं अपना बेस्ट देने की कोश‍िश कर रही थी. मुझे हर पॉइंट के लिए संघर्ष करना पड़ा. 

श्नाइडर का मुकाबला अब सेमीफाइनल में पोलैंड की माजा श्वालिंस्का से होगा. श्वालिंस्का ने 3 जून को ही खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में एना कलिंस्काया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

Advertisement