The Lallantop

दाऊद के निशाने पर थे ललित मोदी! IPL में फिक्सिंग करना चाहती थी 'डी कंपनी'

मोदी ने यहां यह भी बताया कि अंडरवर्ल्ड के लोग क्रिकेट टीम खरीदना चाहता थे. इसके लिए धमकी देकर ललित मोदी को मुलाकात के लिए बुलाया भी गया था. ललित तब तक भारत छोड़ चुके थे.

Advertisement
post-main-image
ललित मोदी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर किया बड़ा दावा. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ललित मोदी ने बताया कि IPL को फिक्सिंग से बचाने के लिए उन्होंने दाऊद इब्राहिम और उनकी डी-कंपनी के निशाने पर आने के बावजूद मुकाबला किया।
  • उस समय क्रिकेट में फिक्सिंग को रोकने की उनकी नीयत के कारण माफिया ने उन्हें करोड़ों डॉलर की पेशकश की और उन पर जानलेवा हमले किए।
  • इसके बाद उन्हें बॉम्बे पुलिस ने Z-सिक्योरिटी दी और ललित मोदी का बेटा लंदन में किडनैप हुआ, जिसके बाद माफिया ने पीछा छोड़ दिया।

पूर्व क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी (Lalit Modi) ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि IPL को फिक्सिंग से बचाने के लिए उन्हें दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से भिड़ना पड़े. वह डी-कंपनी की रडार पर थे. उन पर तीन बार जानलेवा हमला भी किया गया. वहीं, उनके बेटे तक को किडनैप कर‍ लिया गया. ललित मोदी के मुताबिक, क्रिकेट में उस समय दाऊद इब्राहिम का कब्जा था. वह चाहते थे कि ललित मोदी भी झुक जाएं. ANI को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि वह IPL को हर हाल में फिक्सिंग से दूर रखना चाहते थे. इसी कारण वह दाऊद इब्राहिम और उनकी डी कंपनी के निशाने पर आ गए थे.

Advertisement
ललित मोदी को दिया गया था ऑफर

ललित मोदी ने बताया कि वह फिक्सिंग को लेकर बहुत सख्त थे. लोगों ने उन्हें फिक्सिंग को इग्नोर करने के लिए काफी पैसा ऑफर किया था. उन्होंने कहा,

अगर आप उन पहले तीन सालों को देखें जब मैंने IPL चलाया था, तो उस समय कोई फिक्सिंग नहीं हुई थी. मैंने कई लोगों को कड़ी फटकार लगाई थी. मैंने कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया था. मैंने कई लोगों के आने पर रोक लगा दी थी. माफिया को यह बात पसंद नहीं आई. उन्होंने मुझे इस मामले में आंखें मूंद लेने के लिए करोड़ों डॉलर की पेशकश की थी.

Advertisement
ललित मोदी का बेटा हुआ किडनैप

ललित मोदी ने आगे बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिलती रहती थी. सिर्फ इतना ही नहीं उनके बेटे को भी लंदन से किडनैप कर लिया गया था. ललित ने बताया,

बॉम्बे पुलिस ने मुझे Z-सिक्योरिटी दी. मैंने इसकी मांग नहीं की थी. अचानक ही, मुझे Z-सिक्योरिटी मिल गई. बॉम्बे में मेरे घर के बाहर शूटिंग हुई थी. जोहानिसबर्ग में मुझे मारने की साज़िश रची गई थी. मोंटेनेग्रो में भी मुझे मारने की साज़िश हुई थी. लंदन में स्लोन स्ट्रीट से मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया था. यह सब बाबा अविन नाम के शख्स ने किया था. वह पार्क स्ट्रीट पर रहता था.

यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ लेंगे विराट कोहली की जगह, पाटीदार को भी मिला मौका! 

Advertisement

इसके बाद दाऊद की कई राउंड की बातचीत हुई. छोटा शकील ने लाइव इंटरव्यू में आकर बताया कि माफिया ने ललित मोदी का पीछा छोड़ दिया है. मोदी ने यहां यह भी बताया कि अंडरवर्ल्ड के लोग क्रिकेट टीम खरीदना चाहते थे. इसके लिए धमकी देकर ललित मोदी को मुलाकात के लिए बुलाया भी गया था. ललित तब तक भारत छोड़ चुके थे और उनका कहना था कि अब उनका IPL से कोई लेना देना नहीं है.

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement