The Lallantop

इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन का कहर, एक ओवर की 3 गेंदों में पलट दिया टेस्ट मैच!

इंग्लैंड के पेसर ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन न्यूूजीलैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 6 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
ओली रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जादुई ओवर डाला. (फोटो- AFP)

ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson). इंग्लैंड के इस पेसर ने लॉर्ड्स टेस्ट (Lord's Test) में न्यूजीलैंड के खिलाफ जादुई ओवर डाला. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इस ओवर में रॉबिन्सन ने 3 विकेट लिए. उन्होंने यह करिश्मा टेस्ट में वापसी करते हुए किया. उन्होंने टेस्ट मैच के पहले ही दिन 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की वापसी कराई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने ओली रॉबिन्सन को दूसरे ओवर में गेंद थमाई. यह न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा, और रॉबिन्सन का पहला ओवर था. ओली रॉबिन्सन ने जब गेंद थामी, तो किसी को पता नहीं था कि इस ओवर में वह करिश्मा करने वाले है.

एक ओवर में लिए 3 विकेट

दो साल से ज्यादा समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने बाद, रॉबिन्सन ने गेंद थामी. पहले ओवर की दो गेंदों पर उन्होंने इम्पैक्ट डाला. पहली गेंद, जो लेंथ बॉल ऑफ स्टंप के बाहर थी. डेवोन कॉन्वे ने फॉरवर्ड डिफेंस किया. गेंद ने बल्ले का इनसाइड एज लिया और पैड पर लगी. दूसरी गेंद फिर उन्होंने उसी तरह डाली. इस बार भी गेंद एंगल के साथ अंदर आई, और पैड पर लगी. रॉबिन्सन की पिछली दो गेंदों पर कॉन्वे परेशान दिखे.

Advertisement

रॉबिन्सन ने तीसरी गेंद वॉबल सीम से डाली. जो, टिप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर आई. कॉन्वे इस गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में चूक गए. गेंद सीधे पैड पर लगी. रॉबिन्सन ने LBW की अपील और अंपायर ने आउट दे दिया. कॉन्वे को यकीन नहीं था. उन्होंने DRS लिया. रिप्ले में दिखा कि बॉल स्टंप को टच कर रही थी. कान्वे 5 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद, केन विलियमसन बैटिंग करने आए. रॉबिन्सन की चौथी बॉल बहुत ही शानदार थी. इस गेंद ने विलियमसन को चौंका दिया. फिर पांचवीं गेंद पर रॉबिन्सन ने स्ट्रेटजी बदली. यह गेंद तेजी से अंदर की तरफ आई. विलियमसन फ्रंट फुट पर खेलने गए. लेकिन, उनका बैलेंस बिगड़ गया. बॉल ने बैट का इनसाइड एज लिया, और शॉर्ट लेग पर खड़े एमिलियो गे के पास गई. एमिलियो ने कैच लपक लिया. विलियसन 2 गेंदों पर खाता भी नहीं खोल पाए. 

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर अगले T20 कप्तान होंगे: रिपोर्ट

Advertisement

दो विकेट लेने के बाद, ओली रॉबिन्सन की भूख शान्त नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने ओवर की लास्ट गेंद पर रचिन रवींद्र को फंसाया. रचिन, रॉबिन्सन की परफेक्ट गुड लेंथ बॉल पर गच्चा खा गए. यह गेंद उनके पिछले पैर पर लगी. रॉबिन्सन ने LBW की जोरदार अपील की, और अंपायर ने आउट दे दिया. रचिन ने रिव्यू लिया. रिप्ले में गेंद स्टंप्स के ऊपरी हिस्से को टच कर रही थी. रचिन रवींद्र भी बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए.

ओली रॉबिन्सन ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. उनका यह ओवर मेडन रहा था.

इंग्लैंड की कराई वापसी

एक ओवर में 3 विकेट लेने के बाद, ओली रॉबिन्सन की गेंदें आग उगल रही थीं. वह अटैकिंग बॉलिंग कर रहे थे. इस दौरान इंग्लैंड की पारी का 10वां ओवर डालने आए रॉबिन्सन ने फिर कमाल किया. इस बार उन्होंने कीवी टीम के भरोसेमंद बैटर डैरेल मिचेल को शिकार बनाया. 10वें ओवर की आखिरी बॉल जो ऑफ स्टंप पर पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई. मिचेल अनुमान नहीं लगा सके, और गेंद ने उनके स्टंप्स बिखेर दिए. डैरेल मिचेल 23 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए.

ओली रॉबिन्सन ने टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए. उनकी इस धारदार बॉलिंग की वजह से इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करने में सफल रहा.

बता दें, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बैटर्स ने काफी निराश किया. पूरी टीम 39.4 ओवर में 140 रनों पर ढेर हो गई थी. न्यूजीलैंड की तरफ से कातिलाना बॉलिंग करते काइल जेमिसन ने 5 विकेट लिए थे. एक वक्त इंग्लैंड इस मैच में बैक फुट पर था. लेकिन, ओली रॉबिन्सन की दमदार बॉलिंग के चलते इंग्लिश टीम ने वापसी की. न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 6 विकेट पर 61 रन बनाए थे.

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement