भारतीय गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल ने ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पंत पूरी तरह ठीक नहीं हैं. उनके कंधे में काफी चोट है. वह दर्द में हैं और आसानी से मूव नहीं कर पा रहे हैं. मेडिकल टीम रात भर उनकी स्थिति को मॉनिटर करेगी. उसके बाद ही यह फैसला होगा कि चौथे दिन वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं.
ऋषभ पंत आगे खेलेंगे या नहीं? कोच मॉर्केल की बात टेंशन बढ़ा देगी
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ में पट्टी बांधे हुए दिखे.

मैच के दूसरे दिन पंत जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्हें चोट लग गई थी. इसके बाद जब टीम फील्डिंग करने उतरी तो ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते नजर आए थे. इसके बाद से ही पंत की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे थे.
ऋषभ पंत की फिटनेस अपडेटमैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ में पट्टी बांधे हुए दिखे. मॉर्केल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा,
कुलदीप यादव पर क्या बोले मॉर्केल?ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है. इस बारे में कल रात (24 अगस्त) भी चर्चा हुई थी क्योंकि उन्हें काफी चोट लगी है. मुझे लगता है कि आज सुबह वार्मअप करने की कोशिश के दौरान उनकी मूवमेंट सीमित थी. अब हम रात भर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे. उम्मीद है कि मैच के चौथे दिन वह हमारे लिए विकेटों के पीछे मौजूद होंगे. उनका वहां होना महत्वपूर्ण है क्योंकि खेल को समझने की उनकी क्षमता असाधारण है.
मॉर्केल ने यहां सिर्फ पंत ही नहीं, बल्कि मैच में टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बात की. उनसे दूसरे टेस्ट से बाहर हुए कुलदीप यादव को लेकर सवाल किया गया. मॉर्केल ने कहा कि कुलदीप को वायरल बुखार है. इसलिए वह टीम से बाहर हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो उनके नाम पर चर्चा जरूर की जाती. उन्होंने कहा,
सिलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है. मुझे लगता है कि पहले टेस्ट के लिए उन्हें एक रोल दिया गया था. वह टेस्ट आसान नहीं था. लेकिन मेरे हिसाब से वह अंतिम चयन के दावेदारों में जरूर होते.
यह भी पढ़ें- जायसवाल और फर्नांडो के बाद इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, बाउंड्री वेजेज पर बैट मारने पर कार्रवाई
मॉर्केल ने यहां पेसर प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर तारीफ की. प्रसिद्ध ने 14 ओवर की कड़ी गेंदबाजी में 47 रन देकर तीन विकेट झटके. मॉर्केल ने कहा कि इस स्पेल ने प्रसिद्ध के जज्बे को दिखाया. मीडिया में उनकी आलोचना होती है, कमेंटेटर उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद प्रसिद्ध ने अपना काम जारी रखा. इस समय उनकी गेंदबाजी शानदार है. मॉर्केल ने यह भी माना कि प्रसिद्ध ने लगातार होने वाली आलोचना और तमाम तरह की प्रतिक्रियाओं और दबाव के बीच खुद को शांत रखना सीख लिया है.
वीडियो: चीनी के दाम 60 के पार, अब सस्ती होगी Sugar? सरकार ने उठाया बड़ा कदम













