The Lallantop

'गलत होगा तो तू चार जगह आवेदन देगा', रीवा में थाना प्रभारी और बीजेपी नेता क्यों भिड़ गए?

सिविल लाइन पुलिस ने ठेला संचालक धीरू साहू के खिलाफ NDPS के तहत कार्रवाई करते हुए 12 नशीली कॉरेक्स सिरप की सीसी बरामद की थी. दूसरी तरफ धीरू साहू के परिजनों और स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई रंजिश में कराई गई.

Advertisement
post-main-image
पुलिस और भाजपा नेता के बीच हुई बहस का वीडियो वायरल. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने ठेला संचालक धीरू साहू के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 12 नशीली कॉरेक्स सिरप की बरामदगी के बाद केस दर्ज किया।
  • ठेला मालिक धीरू साहू और उनके परिजनों ने शिकायत की कि नशीली सिरप ठेले की छत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखी गई, जिसका पुलिस ने रंजिश के तहत फायदा उठाते हुए केस दर्ज किया।
  • बिजेपी युवा जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू की अगुवाई में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना में पुलिस और नेता के बीच तीखी बहस हुई और मामले की जांच नियमों के अनुरूप जारी रखने की बात कही गई।

मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस और एक BJP नेता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. ये विवाद नारकोटिक्स से जुड़ी एक कार्रवाई के बाद शुरू हुआ. ठेला मालिक का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत उसे फंसाया, जिस पर पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत केस दर्ज कर लिया. मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बीजेपी नेता और अन्य लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे थे. वहां पुलिस और नेता के बीच बहस हुई.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिविल लाइन पुलिस ने ठेला संचालक धीरू साहू के खिलाफ NDPS के तहत कार्रवाई करते हुए 12 नशीली कॉरेक्स सिरप की सीसी बरामद की थी. दूसरी तरफ धीरू साहू के परिजनों और स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई रंजिश में कराई गई. उनका कहना है कि जब रात में ठेला बंद था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने साजिश के तहत ठेले की छत पर लगी पन्नी और छतरी के ऊपर सिरप की शीशियां रख दीं. फिर पुलिस को जानकारी दी. उनका आरोप है कि ताला बंद होने के बावजूद पुलिस ने सिर्फ छत से सिरप बरामद कर केस दर्ज कर लिया.

इसी कार्रवाई के विरोध में और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू के नेतृत्व में कई लोग और व्यापारी सिविल लाइन थाना पहुंचे थे. वहां थाना प्रभारी विजय सिंह और बंसीलाल साहू के बीच जमकर बहस हुई. BJP नेता का आरोप है कि विजय सिंह ने उनके साथ 'तू-तड़ाक' और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, सिर पर थप्पड़ मारा और फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी.

Advertisement

वीडियो में नजर आ रहा है कि बंसीलाल और अन्य लोग नीचे जमीन पर बैठे हुए हैं. उन्हें पुलिस अधिकारी विजय सिंह आकर गुस्से में उठाते हैं और कहते हैं, ‘ये कोई तरीका नहीं है. तेरे को नौटंकी करना है, तो कर ले.’ 

इस पर बीजेपी नेता कहते हैं,

“मैं आवेदन देने आया था. मुझे कहा कि कोई आवेदन नहीं लेगा. तो मैं क्या करूं सर. हमारे लड़के के साथ गलत हुआ है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'सरकार बनने के 5 दिन के अंदर E20 हटाऊंगा, वर्ना राजनीति छोड़ दूंगा', केजरीवाल का बड़ा ऐलान

इस पर पुलिस अधिकारी कहते हैं,

"अरे गलत होगा, तो तू चार जगह आवेदन देकर आएगा क्या. यहां क्यों बैठ रहे हो. नाम क्या है तेरा. यहां बैठने के लिए जगह है. तुम कानून की रिस्पेक्ट कर रहे हों? सिर्फ यहां आकर बैठ गए. भीड़तंत्र नहीं है. तुम्हें जितनी ताकत लगानी है, लगा लो. ये आवेदन लेकर घूम रहे हैं. फिर भी यहां बैठ रहे हैं. एक-एक आदमी पर मुकदमा करूंगा. याद रख लेना. दबाव में कार्रवाई हमारे यहां नहीं होती."

इस बीच धीरू ने आरोप लगाया कि पुलिस 10 साल से उनके बेटे के पीछे पड़ी है. उधर पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी.

वीडियो: चीनी के दाम 60 के पार, अब सस्ती होगी Sugar? सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Advertisement