The Lallantop

गर्लफ्रेंड ने कार पर बनाए 3400 'Kiss', बॉयफ्रेंड का तगड़ा चालान ठुक गया

एक-एक करके हजारों Kiss के निशान बनाने में करीब चार घंटे का समय लगा. इसके बाद पूरी कार का लुक इतना बदल गया कि सड़क पर चलने के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा. हालांकि, ये मामला जल्द ही कानूनी पचड़े में भी फंस गया. कार की वायरल तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने कार मालिक की तलाश शुरू कर दी.

Advertisement
post-main-image
‘Kissing Car’ बनाने वाले का ट्रैफिक पुलिस ने 5500 का चालान काट दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्वालियर की थाटीपुर पुलिस ने 3400 होंठ के निशानों वाली एक कार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन मानते हुए 5500 रुपये का चालान काटकर कार को जब्त कर लिया।
  • कार पर 3400 लिपस्टिक निशान बनाने का कारण सोशल मीडिया का एक ट्रेंड था, जिसके तहत युवती ने चार घंटे लगाकर अपने बॉयफ्रेंड की कार को किस निशानों से भर दिया।
  • पुलिस कार्रवाई के बाद कार मालिक ने स्वयं कार को साफ करना शुरू किया और नियम उल्लंघन पर क़ानूनी प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे अन्य ड्राइवर्स के लिए नियम सख्त करने के संकेत मिले।
author-image
हेमंत शर्मा

ग्वालियर में इन दिनों 'Kissing Car' के चर्चे हैं. नहीं ये कोई नया लव ट्रेंड या बिजनेस आइडिया नहीं है. एक लड़की की करामात है. उसने अपने बॉयफ्रेंड की कार को 'Kiss' से भर दिया. पूरी कार पर होंठों की शेप्स बना दीं. 10-20 नहीं, पूरे 3400! लेकिन लड़की का प्यार को इजहार करने का ये तरीका बॉयफ्रेंड को भारी पड़ गया. ट्रैफिक पुलिस ने कार को सीज कर उसका 5500 रुपये का चालान काट दिया.

Advertisement
कार पर 3400 Kiss के निशान

ये ‘Kissing Car’ थाटीपुर थाना क्षेत्र के निवासी आदित्य सिकरवार की है. इंडिया टुडे से जुड़े हेमंत शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार पर किस के करीब 3400 निशान बनाए गए थे. बताया गया कि युवक की गर्लफ्रेंड किसी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित थी. इसी ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में उसने बॉयफ्रेंड की कार को ‘Kissing Car’ में बदल दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक-एक करके हजारों Kiss के निशान बनाने में करीब चार घंटे का समय लगा. इसके बाद पूरी कार का लुक इतना बदल गया कि सड़क पर चलने के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा. हालांकि, ये मामला जल्द ही कानूनी पचड़े में भी फंस गया. कार की वायरल तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने कार मालिक की तलाश शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस कार के नंबर के जरिये मालिक तक पहुंची. गाड़ी को थाटीपुर इलाके से जब्त किया गया. कार मालिक आदित्य से पूछताछ शुरू हुई. ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के तहत कार्रवाई भी की गई. 5500 रुपये का चालान काटा गया.

खुद साफ की कार

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के बाद कार मालिक ने अपनी गलती मानी. उसने कार पर बने लिपस्टिक के निशानों को खुद ही हटाना शुरू किया. कार को पानी से साफ कराया. 

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड अफसर ट्रेन में सो रहे थे, चूहों ने नाक कुतर दी, अस्पताल ले जाना पड़ा 

Advertisement

मामले पर बात करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर अभिषेक रघुवंशी ने बताया, “सोशल मीडिया पर एक कार देखी थी जिस पर लिपस्टिक के निशान थे. पता करने पर वह थाटीपुर इलाके की निकली. कार को जब्त किया गया और मालिक को बुलाया गया. उसने अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने कार पर लगे निशान खुद अपने हाथों से साफ किए.” 

अभिषेक ने पुष्टि की है कि कार का 5500 का चालान भी काटा गया. 

वीडियो: जिस Gen Z ने Balen Shah को PM बनाया, वही अब उनके खिलाफ क्यों? 150 दिन का हिसाब

Advertisement