The Lallantop

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने कप्तान बदला, नवीन-राशिद की हुई वापसी

भारत और अफगानिस्ताम के बीच टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच दिल्ली में खेली जाएगी. यह सीरीज अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज होगी.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान की टीम राशिद खान को शामिल किया गया है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में अंतिम टीम घोषित की है।
  • अफगानिस्तान टीम में कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जैसे तेज गेंदबाज नवीन उल हक, जो पिछले चोटिल होने के बाद इस सीरीज में खेलने जा रहे हैं।
  • इस सीरीज से टीम को घरेलू मान्यता मिलने के साथ नए खिलाड़ियों जैसे नूर रहमान के डेब्यू का मौका मिलेगा और टीम की तैयारियों का आकलन होगा।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्ताम ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए टीम की कमान इब्राहिम जादरान को दी गई है. बतौर फुल टाइम यह उनकी पहली टी-20 सीरीज होगी. 13 से 17 सितंबर के बीच दिल्ली में खेली जाएगी लेकिन अफगानिस्तान के लिए यह घरेलू सीरीज होगी.

Advertisement
नवीन उल हक को मिला मौका

इस सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज नवीन उल हक की वापसी हुई है. वह अपने दाएं कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए थे. उनके अलावा तेज गेंदबाजी लाइनअप में फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी शामिल हैं.

इस ऑलराउंडर की भी होगी वापसी

बात करें स्पिनर्स की तो टीम के सबसे अनुभवी राशिद खान की वापसी हुई है. उनके साथ स्पिनिंग अटैक में नूर अहमद और नांगयाल खरोटी हैं. अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी टीम में होंगे. उनके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर टीम गुलबदीन नैब होंगे. उनकी भी कुछ समय बाद वापसी होगी. इस सीरीज पर अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान का डेब्यू हो सकता है. लंबे समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट, शपगीजा क्रिकेट लीग और अफगानिस्तान ‘ए’ के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इसी वजह से उन्हें टीम में मौका मिला.

Advertisement

यह भी पढ़ें- यशस्वी-असिथा को मैदान पर भिड़ंत भारी पड़ गई, ICC ने दोनों पर ठोका जुर्माना 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को नसीब खान ने कहा,

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हमेशा सभी अहम प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह से तैयार टीम चुनने की कोशिश की है. भारत के खिलाफ सीरीज के लिए भी हमने यही तरीका अपनाया है. मुझे उम्मीद है कि अफगानिस्तान की टीम इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करेगी.

Advertisement

टीम:

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगयाल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और नवीन उल हक.
 

सीरीज का कार्यक्रम:

13 सितंबर : पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय

15 सितंबर : दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय

17 सितंबर : तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय

(सभी मैच नयी दिल्ली में खेले जाएंगे।)

वीडियो: Galle Test जीत से Team India को क्या फायदा, WTC Final के लिए अब क्या करना होगा?

Advertisement