The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप जीत की एनिवर्सरी का था मौका, पंत ने जडेजा को ही ट्रोल कर दिया

बर्मिंघम में मौजूद भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया. इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि पिछले साल वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम का भी हिस्सा थे.

Advertisement
post-main-image
वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन पार्टी में मौजूद रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत. (Screengrab, Bcci)

भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत को पूरा एक साल हो गया. टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा हैं. ऐसे में सभी ने बर्मिंघम में इसका जश्न भी मनाया. इसी सेलिब्रेशन में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उनके संन्यास की एनिवर्सरी की भी बधाई भी मिली. इस बैंटर के दौरान जडेजा ने जो कहा उससे उनके रिटायरमेंट प्लान का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टीम इंडिया ने मनाया जश्न

BCCI ने वीडियो शेयर किया जिसमें सभी खिलाड़ी केक कटिंग के लिए आते हैं. ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को आगे लाया जाता है. पहले सभी ये डिसाइड करने लगे कि केक कौन कटेगा. ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे बुमराह को आगे लाया गया, जिन्होंने सिराज के साथ केक काटा. 

रविंद्र जडेजा का रिएक्शन हुआ वायरल

ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह एक साथ जडेजा को केक खिलाने पहुंचे. इस दौरान पंत ने कहा,

Advertisement

जड्डू भाई को हैप्पी रिटायरमेंट. उनके संन्यास को एक साल हो गया है.

इसके फौरन बाद जडेजा ने कहा,

हां, लेकिन बस एक ही फॉर्मेट से संन्यास लिया है.

Advertisement

उनकी ये बात सुनते ही पंत, सिराज, बुमराह समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इंग्लैंड दौरे से पहले जडेजा के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर भी बात चल रही थी लेकिन अपने इस बयान से उन्होंने साफ कर दिया कि अभी उनका ऐसा कुछ प्लान नहीं है. 

वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम के जो खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर नहीं थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके भावनाएं शेयर की. कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर किए.

यह भी पढ़ें- मांजरेकर ने बताया कोहली और गिल की कप्तानी में अंतर, बोले- 'विराट होते तो विकेट...'

भारत बर्मिंघम टेस्ट की तैयारी में

भारतीय टीम को दो जुलाई से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है. टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा. ये मैच लीड्स में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी काफी निराशाजनक रही थी. जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई और गेंदबाज नियमित प्रदर्शन नहीं कर पाया. वहीं बल्लेबाजी में टीम इंडिया के टेलएंडर्स बिलकुल प्रदर्शन नहीं कर सके. इसका नतीजा ये रहा कि अच्छी शुरुआत के बावजूद दोनों पारियों में भारत उस स्कोर तक नहीं पहुंच सका जहां तक उम्मीद की जा रही थी. दूसरे मैच में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

वीडियो: 'शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण...', क्रिकेटर यश दयाल पर गंभीर आरोप

Advertisement