टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में स्वागत करने के लिए कीवी तैयार हैं. भारतीय टीम को इस दौरे पर 5 T20I, फिर 5 ODI और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. ये टीम इंडिया का उनके क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा दौरा है. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में T20I सीरीज से होगी. माने अभी एक महीने से भी कम समय बचा है.
न्यूजीलैंड की T20I टीम में 7 पेसर्स! टीम इंडिया के लिए बिछाएंगे 'ग्रीन ट्रैप'
Ind Tour of NZ : 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. ये भारतीय टीम का अब तक का सबसे बड़ा दौरा होगा. 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है.

23 सितंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. हाल ही में चोटिल हुए रचिन रविंद्र इस स्कवॉड का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन, सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस स्क्वॉड में कुल 7 पेसर्स शामिल किए गए हैं. माने न्यूजीलैंड ने अभी से ये साफ मैसेज दे दिया है कि वो टीम इंडिया का स्वागत ग्रीन टॉप से करने वाले हैं.
7 पेसर्स क्यों किए गए हैं शामिल?SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पिच पेसर्स फ्रेंडली होती है. ये फैक्ट जगजाहिर है. लेकिन, जिस तरह 7 पेसर्स को कीवियों ने टीम में शामिल किया है. इसमें हाल ही में फिट हुए एडम मिल्ने भी शामिल हैं. इससे ये भी तय है कि वो भारतीय टीम को ग्रीन ट्रैप में फंसाने की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं. मिचेल सैंटनर 11 दिनों तक चलने वाली इस सीरीज में 16 सदस्यीय टीम को लीड करेंगे.
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला T20I मैच | 22 अक्टूबर | हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च |
| दूसरा T20I मैच | 24 अक्टूबर | हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च |
| तीसरा T20I मैच | 27 अक्टूबर | हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| चौथा T20I मैच | 30 अक्टूबर | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| पांचवां T20I मैच | 1 नवंबर | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
टीम इंडिया ने इसी साल T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी. न्यूजीलैंड की इस रनर्स अप टीम में शामिल रहे 13 प्लेयर्स को भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है. हालांकि, इस सीरीज के लिए अतिरिक्त पेसर्स टीम में शामिल किए गए हैं. इनमें 34 साल की मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी, जैक फाॅल्क्स और नाथन स्मिथ शामिल हैं. ऑलराउंडर रचिन चोटिल हैं. वो इस सीरीज के लिए तो टीम में मौजूद नहीं हैं. लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि वो ODI सीरीज तक फिट हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें : रायजा, माहेश्वरी और परिनाज की महिला स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज, मनु फाइनल में
कोच ने क्या कहा?न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर के मुताबिक,
भारत एक बेहतरीन टीम है. उनके लिए एक चैलेंजिंग ऑपोनेंट हैं. इसलिए कीवी फैंस के सामने अपने कंडिशंस में उनसे मुकाबला करना काफी रोमांचक होगा.
दरअसल, टीम इंडिया को इस दौरे पर 5 T20I के बाद, 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच 5 ODI और 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है. टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज काफी इंपॉर्टेंट होगी.
T20I सीरीज के लिए NZ की टीम: फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, जैक फाॅल्क्स, माइकल ब्रैसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, टिम साइफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जेमीसन, डेवोन कॉन्वे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन.
वीडियो: Galle Test जीत से Team India को क्या फायदा, WTC Final के लिए अब क्या करना होगा?









