ऋषभ पंत (Rishabh Pant). वैसे तो उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है. कभी-कभी फुटबॉल भी खेल लेते हैं. लेकिन उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो कंचे खेल रहे हैं. पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है. उनका ये वीडियो IPL 2024 से पहले आया है.
ऋषभ पंत गली में बने 'कंचा चैंपियन', मुंह पर कपड़ा बांध खूब खेले कंचे, वीडियो आया
Rishabh Pant ने अपने Instagram अकाउंट पर बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया.
.webp?width=360)

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में इसका वीडियो भी पोस्ट किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,
‘काफी अरसे बाद. ऐसे ही अपने पड़ोस में.’
वीडियो में उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है. और बच्चों के साथ कंचे खेल रहे हैं. बच्चे भी उनके साथ कंचे खेलते हुए काफी उत्साहित लग रहे हैं. खेल के दौरान ऋषभ कंचे को गड्ढे के अंदर डालने की कोशिश कर रहे हैं. और बकायदा हाथ से कंचे की दूरी नाप रहे हैं.
क्या IPL 2024 खेलेंगे?इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रिकी पोंटिंग ने ऋषभ के IPL 2024 में खेलने की बात पर मुहर लगाई थी. उन्होंने बताया था कि IPL के 17वें संस्करण में वापसी करते हुए ऋषभ दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेलेंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल के को-ओनर पार्थ जिंदल ने बताया था कि ऋषभ IPL 2024 में टीम की कमान संभालेंगे. और सीजन के पहले हाफ में वो पूरी तरह से बैट्समैन के तौर पर खेलेंगे. दिल्ली कैपिटल के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने बताया कि 5 मार्च तक पंत को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से क्लीयरेंस मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2024 की तारीख आ गई और ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खुशखबरी!
बता दें कि 30 दिसंबर, 2022 को पंत एक भयंकर कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. उस वक्त पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे. अचानक रास्ते में उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी. और उनकी कार ने आग पकड़ ली. घटना में पंत बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पंत को कई ऑपरेशन्स से गुजरना पड़ा था. रिकवरी के दौरान पंत अपने सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट देते रहते थे. इसके लिए वो वीडियो भी बनाते थे. चोट की वजह से उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मैच भी छोड़ने पड़े.
वीडियो: 'फोन पर मैच देख रहे थे ड्राइवर', बड़े ट्रेन हादसे की 'असल' वजह रेल मंत्री ने बताई, 14 की जान गई थी











