The Lallantop

ऋषभ पंत को हुआ डबल नुकसान, ODI टीम से जगह छिनी

Rishabh Pant ने वनडे टीम में भी अपनी जगह गंवा दी है. उन्होंने पिछला वनडे मैच साल 2024 में खेला था.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत अब टेस्ट टीम में वाइस कैप्टन नहीं रहेंगे. (Photo-PTI)

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए ऋषभ पंत को जगह तो मिली, लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया है. पंत पहले से ही IPL में अपनी फॉर्म के चलते परेशान हैं. अब इंडियन टेस्ट टीम में उनकी उप-कप्तानी भी चली गई है. इतना ही नहीं पंत वनडे टीम से भी बाहर हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऋषभ पंत को डबल नुकसान

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच के लिए पंत टीम में तो हैं, लेकिन उनसे वाइट कैप्टन की जिम्मेदारी ले ली गई है. केएल राहुल को टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है. 

पंत ने वनडे टीम में भी अपनी जगह गंवा दी है. पंत पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें चोट लगी थी, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिला. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. पंत ने पिछला वनडे मैच साल 2024 में खेला था.

Advertisement
आगरकर ने बताया क्या हैं कारण?

आगरकर से ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया गया. चीफ सलेक्टर ने साफ कहा कि पंत को बल्ले से प्रदर्शन करना होगा. आगरकर ने कहा,

KL पहले भी टेस्ट कप्तान रह चुके है. ज़ाहिर है, ऋषभ उप-कप्तान थे और हम चाहते थे कि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज़ बनें. लेकिन यह उप-कप्तानी में बदलाव का कारण नहीं है. हमें लगता है कि इस समय उप-कप्तान के तौर पर अनुभव के लिहाज़ से हमारे पास यही सबसे अच्छा विकल्प है.

वनडे में पंत के बाहर होने को लेकर अगरकर ने बताया,

Advertisement

ऋषभ एक ज़बरदस्त टेस्ट खिलाड़ी हैं. ज़ाहिर है, अभी वह ODI टीम का हिस्सा नहीं हैं. हम चाहते हैं कि वह वैसे ही बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनें, जैसे वह हमेशा से रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता की बात है. जहां तक ODI क्रिकेट की बात है, तो इस समय हमने दो अलग-अलग विकल्पों को चुना है.

टी20 में पहले से ही बाहर हैं ऋषभ पंत

आगरकर के बयान ने साफ कर दिया कि अगर पंत को वनडे में वापसी करनी है, तो उन्हें बल्ले से प्रदर्शन करना होगा. पंत के लिए परेशानी यह है कि वह T20 सेटप से पहले ही बाहर हैं. उन्होंने पिछला T20 मैच 18 महीने पहले खेला था. उनके जाने के बाद टीम में आए ईशान किशन और संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया, और दोनों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. 

पंत के लिए वहां वापसी की राह बहुत मुश्किल है. उनके पास IPL ही इकलौता मौका था जहां से वह वापसी कर सकते थे. लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

Advertisement