लखनऊ सुपर जायट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) IPL 2026 में बदले हुए रूप में दिखे. लीग के पहले मैच में वह मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने उतरे. पंत को ओपनिंग भी रास नहीं आई और दहाई का आंकड़ा छूने से पहले ही वह पवेलियन लौट गए. लेकिन, पंत जिस तरह से आउट हुए उसके लिए उनको जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं आपको बताते हैं.
न शॉट खेला, न दौड़े, फिर भी नॉन स्ट्राइकर एंड से ही पवेलियन लौट गए पंत
ऋषभ पंत जब ओपनिंग करने आए तो लोग हैरान थे. मैच से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे. पंत बतौर ओपनर फेल हो गए.


पंत जब ओपनिंग करने आए तो लोग हैरान थे. मैच से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे. पंत ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला. इसके बाद, इस ओवर में उनके बल्ले से कोई नहीं रन नहीं आया.
कैसे आउट हुए ऋषभ पंत?तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श स्ट्राइक पर थे. मुकेश कुमार की गेंद पर मार्श ने सामने की ओर गेंद को खेल दिया. गेंद हवा में थी, मुकेश कुमार ने हाथ लगाकर कैच लेने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनकी अंगुलियों को छूकर निकल गई. इस समय पंत रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकल चुके थे. गेंद मुकेश की अंगुली को छूकर स्टंप्स से टकरा गई. पंत तब तक क्रीज के अंदर पहुंच नहीं पाए थे. नतीजतन, पंत को 9 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा.
यह भी पढ़ें- 'नसीम ने माफी मांग ली, फिर क्यों लगाया इतना फाइन?', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने ही PCB को घेरा
कोच जस्टिन लैंगर का रिएक्शन वायरलपंत जिस तरह आउट हुए उसे देखकर हेड कोच जस्टिन लैंगर भी मुस्कुराने लगे. उन्हें भी यकीन नहीं हो रहा था कि पंत इस तरह आउट हो गए. पंत के जाने के बाद ऐडन मार्करम बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन इस मोमेंटम को जारी नहीं रख सके. पावरप्ले के आखिरी ओवर में वह भी आउट हो गए. अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर वह बोल्ड हो गए.
अगले ही ओवर में आयुष बडोनी भी आउट हो गए. वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भी इस मुश्किल समय में टीम की नैय्या पार नहीं कर सके. वह लुंगी एंगिडी की गेंद पर बोल्ड हो गए. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पूरे ओवर बैटिंग भी नहीं कर सकी. टीम महज 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई.
वीडियो: RR के रवींद्र जडेजा CSK के खिलाफ मैच में क्यों हुए इमोशनल?




















