टीम इंडिया के फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है. जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले रिंकू सिंह (Rinku Singh) टीम से जुड़ जाएंगे. भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने 25 फरवरी को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की शाम ही रिंकू टीम से जुड़ जाएंगे. टीम इंडिया को चेन्नई में 26 फरवरी को सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिंबाब्वे से भिड़ना है.
जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आई गुड न्यूज, टीम इंडिया में लौटेगा धाकड़ फिनिशर
T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया के फिनिशर Rinku Singh जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण वो घर लौट गए थे.


दरअसल, रिंकू सिंह को फैमिली इमरजेंसी के कारण घर लौटना पड़ा था. रिपोर्ट्स आई थीं कि उनके पिता खानचंद सिंह की हालत गंभीर है. उन्हें ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराना पड़ा है. बाएं हाथ के बैटर 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे. लेकिन, 24 फरवरी को उन्हें अचानक वापस लौटना पड़ा था. कोटक ने बताया,
रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी. इस वजह से उन्हें लौटना पड़ा था. उम्मीद है कि वो आज शाम तक लौट जाएंगे.
रिंकू ने अब तक वर्ल्ड कप में सभी 5 मुकाबले खेले हैं. लेकिन, इस दौरान वह 24 रन ही बना सके हैं. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार के बाद टीम इंडिया की नज़रें वापसी पर हैं. ऐसे समय में टीम इंडिया को पूरी उम्मीदें हैं कि रिंकू सिंह की फॉर्म भी लौट आए.
ये भी पढ़ें : शिखर धवन को धमकाकर लिया पैसा... कोर्ट ने ऐशा से कहा ब्याज सहित लौटाओ 5.7 करोड़ रुपये
हालांकि, रिंकू जिंबाब्वे के खिलाफ खेलेंगे या नहीं ये अभी कन्फर्म नहीं है. उन्होंने टीम की 4 घंटे की ट्रेनिंग सेशन के दौरान प्रैक्टिस नहीं की. इससे उनके प्लेइंग XI में खेलने की संभावना संदिग्ध लग रही है.
साउथ अफ्रीका से मिली हार के बावजूद टीम इंडिया अपने अप्रोच में बदलाव नहीं करेगी. बैटिंग कोच कोटक ने कहा कि भारतीय टीम अपने ब्रैंड ऑफ क्रिकेट को खेलना जारी रखेगी, जो उन्होंने अब तक खेला है. बचे हुए T20 वर्ल्ड कप में उनके अप्रोच में कोई बदलाव नहीं होगा. कोटक ने कहा,
बिल्कुल हम वही ब्रांड ऑफ क्रिकेट खेलेंगे. कभी-कभी आप कुछ विकेट्स गंवा देते हो, शॉट सेलेक्शन और रिस्क परसेंटेज का आकलन गलत हो जाता है. लेकिन, ये सिर्फ वैसा ही था. नहीं तो, T20 गेम में हमें बहुत पॉजिटिव रहना होता है. वही ब्रैंड ऑफ क्रिकेट खेलना होता है जिससे हमें सफलता मिली है. वो हम जारी रखेंगे.
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अब बचे हुए दोनों सुपर-8 के मैच जीतने होंगे. टीम इंडिया को 26 फरवरी को जिंबाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ना है.
वीडियो: T20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह लौटे घर, मगर क्यों?











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
