The Lallantop

हार्दिक पंड्या की वापसी पर शुभमन गिल बोले- 'अब उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट में... '

हार्दिक पंड्या इंजर्ड हैं. इस वजह से टीम इंडिया फुल स्ट्रेंथ के साथ नहीं खेल पा रही है. भारतीय टीम को उनकी कमी खल रही है. हार्दिक IPL 2026 के बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं. फिलहाल, वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या इंजरी की वजह से पिछले 8 महीने से क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं और उनकी फिटनेस पर काम जारी है।
  • हार्दिक पंड्या लगभग आठ महीने से चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, उनकी पिछली चोट IPL 2026 के दौरान आई थी और रिहैबिलिटेशन के दौरान नई चोटें भी आई हैं।
  • हार्दिक की वापसी से पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, जिसके बाद ही वह भारतीय टीम में चयन के पात्र माने जाएंगे।

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन, अभी तक स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी नहीं हुई है. वह करीब 8 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. भारतीय टीम को उनकी वापसी का इंतजार है. 3 नवंबर को ऑकलैंड में शुभमन गिल से हार्दिक पंड्या के कमबैक के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया.

Advertisement
हार्दिक को लेकर शुभमन गिल ने क्या बोले? 

भारतीय टीम 4 नवंबर से कीवियों के खिलाफ 5 ODI मैचों सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा मैच की पूर्व संध्या पर शुभमन से हार्दिक के टीम पर इम्पैक्ट के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि हार्दिक ऐसे रेयर प्लेयर हैं, जो नई और पुरानी दोनों बॉल से बॉलिंग कर सकते हैं. भारतीय टीम उनकी वापसी का इंतजार कर रही है.

हालांकि, इस दौरान शुभमन ने यह साफ किया कि हार्दिक को टीम इंडिया में कमबैक करने से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा. घरेलू क्रिकेट में खेलने का मतलब उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी है. इसके लिए हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या फिर विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा. ये दोनों टूर्नामेंट नवंबर और दिसंबर में खेले जाएंगे. 

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या को शानदार ऑलराउंडर बताया. उन्होंने कहा, 

पहली बात हार्दिक पंड्या शानदार ऑलराउंडर हैं. दुनिया के बहुत कम प्लेयर्स के पास उनके जैसी काबिलियत है. बॉलर के तौर पर आप उनका इस्तेमाल खेल के अलग-अलग हिस्सों में कर सकते हैं. उन्हें नई और पुरानी बॉल से बॉलिंग करने में महारत हासिल है.

इस दौरान शुभमन ने आगे कहा,

Advertisement

मेरी उनसे कई बार बात हुई है. वह इंजरी से परेशान रहे हैं. उन्होंने IPL के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. उम्मीद है कि हार्दिक जल्द कमबैक करेंगे. इसके लिए उन्हें कुछ घरेलू क्रिकेट मैच खेलने होंगे. इसके बाद हम उन्हें भारतीय टीम में देख सकेंगे.

हार्दिक लगातार कई महीनों से परेशानी में

हार्दिक पंड्या इस साल ज्यादातर इंजरी से परेशान रहे हैं. उनके चोटिल होने की कहानी IPL 2026 से शुरू हुई. बैक स्पाज्म की वजह से वह मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैच नहीं खेल पाए. इसके बाद टूर्नामेंट के लास्ट स्टेज में उनकी वापसी हुई. उन्होंने IPL 2026 में आखिरी मैच 24 मई को खेला था. इसके बाद भी उनकी फिटनेस से जुड़ी समस्याएं जारी रहीं. इस बीच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौरान भी उन्हें फिटनेस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

जून में रिहैबिलिटेशन के दौरान पांड्या की क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव आ गया. इस वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो गए. इसके बाद वह पूरी तरह फिट नहीं हुए और इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज मिस कर दी. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से पहले उनके कमबैक की उम्मीद थी. लेकिन, फील्डिंग की ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में दर्द होने लगा. इससे उनकी वापसी में देरी हो गई. 

इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया A की टीम में शामिल किया गया. इसके लिए हार्दिक को फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था. अक्टूबर में उनके कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में लौटने की उम्मीद थी.

ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे, संन्यास ले लिया 

लेकिन, इस दौरान हार्दिक को एक और झटका लगा. स्कैन कराने पर पता चला कि उनके दाहिने पैर की पिंडली में चोट है. इसलिए डॉक्टर्स ने उन्हें 2 सप्ताह तक पूरी तरह रेस्ट करने की सलाह दी. इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नहीं खेल पाए. इसी ताजा इंजरी के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज से भी बाहर हो गए. 

फिलहाल, हार्दिक पंड्या इन दिनों बेंगलुरु स्थिति BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. यहां वह फिटनेस सुधारने और चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं. टीम इंडिया और क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि हार्दिक जल्द फिट होकर टीम में आ जाएं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement