टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह को ड्रॉप कर दिया गया है. जिंबाब्वे के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे रिंकू अब अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे. 1 सितंबर को इस सीरीज के लिए टीम अनाउंस की गई. इस सीरीज में रिंकू सिंह को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या रिंकू का इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर है?
रिंकू सिंह का कट गया टीम इंडिया से पत्ता! अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिली जगह?
Ind vs Afg Series : टीम इंडिया को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में 3 मैचों की T20I सीरीज खेलनी है. इसके लिए 1 सितंबर को टीम इंडिया का स्कवॉड अनाउंस किया गया. जिंबाब्वे के खिलाफ टीम में शामिल रहे Rinku Singh को इसमें जगह नहीं मिली है.

दरअसल, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाले स्कवॉड में कई प्लेयर्स की वापसी हुई है. इनमें ओपनर संजू सैमसन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. जसप्रीत बुमराह भी वर्ल्ड कप के बाद पहली बार T20 स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं. हालांकि, बुमराह, हर्षित, सुंदर और नीतीश अभी सब्जेक्ट टू फिटनेस हैं. माने फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद भी उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलेगी. वहीं, रिंकू सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है. रिंकू जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे. अब अचानक इस सीरीज में उनके बाहर होने से कई सवाल उठ गए हैं?
हालांकि, BCCI या सेलेक्टर्स ने रिंकू सिंह को बाहर करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है. रिंकू की पहचान टीम इंडिया में फिनिशर के तौर पर रही है. उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम इंडिया के लिए मुश्किल परिस्थितियों में तेजी से रन बनाए हैं. लेकिन, मौजूदा T20I टीम में कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जो ये भूमिका निभा सकते हैं. टीम मैनेजमेंट के पास अभी बैकअप का भी बैकअप मौजूद है. ऐसे में रिंकू का हालिया फॉर्म उनके लिए आगे की राह मुश्किल कर सकता है.
जिम्बाब्वे में रिंकू के बल्ले से रन नहीं निकले थे. 3 मैचों में उन्होंने महज 37 रन बनाए थे. हालांकि, रिंकू T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. लेकिन, वर्ल्ड कप में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था. 5 मैचों में वो महज 24 रन ही बना पाए थे. IPL 2026 में भी रिंकू का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था. 11 इनिंग्स में उन्होंने 148.98 के स्ट्राइक रेट से 295 रन ही बनाए थे.
रिंकू अभी UPT20 लीग खेल रहे हैं. यहां मेरठ मावेरिक्स की वो अगुवाई करते हैं. इस सीजन अब तक रिंकू ने 9 पारियों में 178.85 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं. वहीं, अगर उनके इंटरनेशनल करियर की बात करें तो, रिंकू ने 48 मुकाबलों में 702 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.34 रहा है. उन्होंने इस दौरान 3 फिफ्टी भी लगाई है.
ये भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या ODI वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे? फिटनेस ने बढ़ा दी टेंशन
अफगानिस्तान सीरीज के लिए शेड्यूलअफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों स्कवॉडटीम इंडिया स्क्वॉड : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*
* फिटनेस के अधीन
अफगानिस्तान स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक
वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?











