The Lallantop

RCB ने दूसरी IPL ट्रॉफी उठाई, रजत पाटीदार ने अगला प्लान रेडी कर लिया!

Rajat Patidar IPL हिस्ट्री के तीसरे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए बैक टू बैक दो खिताब जीते हैं. इससे पहले लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी ओर रोहित शर्मा के नाम था.

Advertisement
post-main-image
IPL जीतने की हैट्रिक लगाना चाहते हैं रजत पाटीदार. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रजत पाटीदार ने अहमदाबाद में 31 मई को हुए IPL 2026 के फाइनल में RCB को 5 विकेट से जीताकर लगातार दूसरी ट्रॉफी दिलाई और इतिहास में तीसरे कप्तान बने।
  • RCB ने IPL 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद इस सीजन पर कम दबाव था, और पाटीदार की कप्तानी में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
  • पाटीदार ने कप्तानी के साथ 506 रन बनाए और टीम की सफलता के बाद उन्होंने अगले सीजन में लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखा है।

रजत पाटीदार (Rajat Patidar). RCB को बैक टू बैक दो टाइटल जिताने वाले कप्तान. 31 मई को अहमदाबाद में हुए फाइनल में RCB ने GT को 5 विकेट से हरा दिया. लगातार दो ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान पाटीदार की भूख शांत नहीं हुई है. वह RCB के लिए तीसरी ट्रॉफी जीतकर हैट्रिक पूरी करना चाहते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रजत पाटीदार IPL हिस्ट्री के तीसरे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम के लिए बैक टू बैक दो खिताब जीते हैं. इससे पहले लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी ओर रोहित शर्मा के नाम था. IPL फाइनल जीतने के बाद पाटीदार अपने आगे के इरादे जाहिर कर दिए. उनका कहना है कि वह अगले सीजन ट्रॉफी जीतकर हैट्रिक लगाना चाहते हैं. RCB के कप्तान ने ब्रॉडकास्टर्स को बताया,

मेरे लिए यह स्पेशल बर्थडे गिफ्ट है. मुझे इससे बेहतर गिफ्ट की उम्मीद नहीं थी. मैं इस अचीवमेंट से बहुत खुश हूं. मैं हमेशा प्रजेंट पर फोकस रखता हूं. हम 2025 और 2026 में IPL फाइनल जीते. लेकिन, हमारा फोकस जल्द ही इस बात पर होगा कि हम लगातार तीसरा टाइटल कैसे जीत सकते हैं?

Advertisement
पिछले सीजन था ज्यादा प्रेशर

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले सीजन पहली बार ट्रॉफी जीती थी. IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को हराया था. रजत पाटीदार का मानना है कि लास्ट सीजन उन पर ज्यादा प्रेशर था, क्योंकि RCB उससे पहले कोई भी खिताब नहीं जीती थी. रजत ने आगे बताया,

ईमानदारी से कहूं, तो इस सीजन की अपेक्षा IPL 2025 में ज्यादा प्रेशर था. इस सीजन ऐसा नहीं था. इस बार हम ने सिर्फ खेले, बल्कि डोमिनेट भी किया. इससे हमें यकीन हुआ कि अगर हम इसी लेवल पर परफॉर्म करते रहे, तो RCB के लिए दूसरी ट्रॉफी जीतेंगे.

रजत ने अपनी कप्तानी पर भी बात की. उन्होंने बताया,  

Advertisement

मेरी कप्तानी का स्टाइल अलग है. मैं बहुत एक्सप्रेसिव नहीं हूं. लेकिन, मुझे हमेशा मैच की सिचुएशन का पता रहता है. साथ ही, मैनेजमेंट और प्लेयर्स का सपोर्ट होना बहुत जरूरी था. उनके सपोर्ट ने मुझे पूरे टूर्नामेंट में काफी कॉन्फिडेंस दिया.

बैटिंग से भी डाला इम्पैक्ट

रजत पाटीदार ने IPL 2026 में कप्तानी के अलावा, शानदार बैटिंग भी की. उन्होंने क्रंच सिचुएशन में कई मैच विनिंग पारियां खेलीं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-1 में शानदार पावर हिटिंग करते हुए 33 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली.

टूर्नामेंट में रजत पाटीदार ने 15 मैचों में 501 रन स्कोर किए. ये रन उन्होंने 41.75 के एवरेज से बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा. पाटीदार के नाम इस सीजन 5 हाफ सेंचुरी थीं. वह इस सीजन RCB के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे.

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement