अफगानिस्तान (Afghanistan) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है. 10 अगस्त को बेलफास्ट में आयरलैंड (Ireland) और अफगानिस्तान के बीच तीसरा ODI खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान टीम को 3 विकेट से हरा दिया. इस जीत की बदौलत अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया. अफगानिस्तान को मैच जिताने में राशिद खान (Rshid Khan) का अहम रोल रहा. उन्होंने पहले बेहतरीन बॉलिंग की. बाद में प्रेशर वाली सिचुएशन में शानदार बैटिंग करके टीम को मैच जिताया.
राशिद खान का ऑलराउंड प्रदर्शन, अफगानिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड 2027 में सीधे क्वालिफाई करा दिया
अफगानिस्तान (Afghanistan) ने आयरलैंड (Ireland) को तीसरे ODI में हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है. अफगानिस्तान को मैच जिताने में राशिद खान का रोल अहम रहा. उन्होंने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया.

अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 207 रनों का टारगेट मिला. एक समय टीम का स्कोर दो विकेट पर 97 रन था. तब तक लगा कि मैच कंट्रोल में हैं. लेकिन, इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. 154 रनों तक अफगानिस्तान के 6 विकेट गिर गए. फिर सातवां विकेट 176 रनों पर डाउन हो गया. आयरलैंड के लेग स्पिनर गेविन होए ने 4 विकेट लेकर टीम की वापसी करा दी.
यामिन के साथ अहम साझेदारी176 रनों पर 7 विकेट खोने के बाद, अफगानिस्तान की टीम प्रेशर में थी. उम्मीद के तौर पर उसके पास राशिद खान बचे थे. आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए राशिद उम्मीद पर खरे उतरे. उन्होंने दबाव के बीच संभलकर बैटिंग की. ऐसे में नौवें नंबर के बैटर यामिन अहमजई ने उनका साथ दिया. यामिन ने अपना विकेट नहीं गंवाया.
राशिद खान ने अपना पूरा अनुभव झोंक दिया. वह आयरलैंड के बॉलर्स के प्रेशर में नहीं आए. उन्होंने यामिन अहमदजई के साथ 31 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच जिताकर ही दम लिया. राशिद ने 43 बॉल्स पर 4 चौकों के जरिए नाबाद 37 रन बनाए. यामिन 26 गेंदों पर 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे. अफगानिस्तान ने 207 रनों का टारगेट 44.5 ओवर्स में 7 विकेट पर हासिल कर लिया.
अफगानिस्तान की जीत ने उसे अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करा दिया. मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले राशिद खान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने मैच में 37 रन बनाने अलावा 3 विकेट भी लिए.
ये भी पढ़ें: ‘खत्म कर देंगे’, सौरव गांगुली और उनकी फैमिली को मिली जान से मारने की धमकी
2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाने वाले 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप में, अब तक 10 टीमों ने जगह पक्की कर ली है. जिन टीमों ने वर्ल्ड कप में क्वालिफाई किया, उनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे शामिल हैं. मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर चुके थे. जबकि, बाकी टीमों ने रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया है.
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टोटल 14 टीमों खेलेंगी. अभी तक 10 टीमों ने क्वालिफाई किया है. बाकी 4 टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद तय होंगी. वनडे वर्ल्ड कप 2027 का 10 टीमों वाला क्वालीफायर टूर्नामेंट अगले साल फरवरी और मार्च में खेला जाएगा.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









