रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के क्रिकेट फ्यूचर को लेकर अब तक कुछ क्लियर नहीं है. हिटमैन वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं. इस मामले पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स की राय भी एकमत नहीं है. पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की मानें, तो रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 में जरूर खेलना चाहिए. उनका मानना है कि यह सवाल बार-बार नहीं होना चाहिए कि रोहित टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संशय की टीम में जगह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, तो तैयारियों पर इसका असर पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि BCCI को सब कुछ साफ कर देना चाहिए.
'रोहित शर्मा डिजर्विंग' रहाणे ने 2027 वर्ल्ड कप पर दी बेबाक राय, BCCI और सेलेक्टर्स को भी सुनाया!
अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के लिए BCCI से बड़ी मांग की है. उनका कहना है कि बोर्ड को रोहित को 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्लैरिटी दे देनी चाहिए. रहाणे का मानना है कि हिटमैन को 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप जरूर खेलना चाहिए.

टीम के फॉरमर कैप्टन रोहित शर्मा का ODI फ्यूचर ‘टॉक ऑफ टाउन’ रहा है. इसके बावजूद, वह लगातार भारत की वनडे टीम में बने रहे हैं. कुछ दिन पहले रोहित ने लॉर्ड्स पर सेंचुरी भी लगाई थी. आइडिया एक्सचेंज को दिए इंटरव्यू में रहाणे ने कहा कि रोहित का आकलन एक सीरीज के आधार पर नहीं करना चाहिए.
रहाणे मुताबिक,
मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को ये क्लियर बता देना चाहिए कि वह 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलेंगे. पिछले कई सालों से उन्होंने टीम के लिए काफी योगदान दिया है. वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में रोहित जैसे अनुभवी प्लेयर का होना बहुत जरूरी है.
रहाणे का मानना है कि सेलेक्टर्स को रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी का आकलन, सिर्फ हाल की परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं करना चाहिए. सेलेक्टर्स को उनके लंबे समय के प्रदर्शन को भी देखना चाहिए. रहाणे के मुताबिक, वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट में एक्सपीरिएंस बहुत काम आता है. प्रेशर वाले मैचों में अनुभवी प्लेयर का रोल अहम होता है. रहाणे ने आगे कहा,
हिटमैन को लेकर कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए. रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी का आकलन हर सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया जा सकता.
जुलाई में इंग्लैंड टूर पर रोहित के रिटायरमेंट की अफवाह उठी थी. तब कई मीडिया रिपोर्ट्स मे कहा गया था कि यह उनकी लास्ट ODI सीरीज है. वह लॉर्ड्स पर अपना आखिरी ODI खेलेंगे. लेकिन, 19 जुलाई को रोहित ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस पर हुए तीसरे ODI में हिटमैन ने 110 बॉल्स पर 138 रन जड़ दिए.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल बैटिंग करने क्यों नहीं आए? साईराज बहुतले ने एक-एक बात बता दी
हालांकि, रोहित शर्मा तीसरे मैच से पहले ODI सीरीज में स्ट्रगल कर रहे थे. बर्मिंघम और कार्डिफ में खेले गए दोनों मैचों में उनका बल्ला शांत रहा. बर्मिंघम में रोहित ने 11 और कार्डिफ में 26 रन स्कोर किए. लेकिन, तीसरे ODI में उन्हें शानदार सेंचुरी लगाकर रिटायमेंट की अफवाहों सिरे से खारिज कर दिया.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









