The Lallantop

कोलंबिया में भूकंप से कांपी धरती, 111 लोगों की मौत, तबाही के VIDEO सामने आए

Colombia Earthquake: कोलंबिया में ज़ोरदार भूकंप से जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है. कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई. US Geological Survey (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र लगभग 107 किलोमीटर की गहराई पर था. देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है.

Advertisement
post-main-image
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई. (फोटो-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलंबिया में 10 अगस्त की सुबह 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 111 लोग मारे गए और 61 बिल्डिंगें तबाह हुईं, साथ ही 87 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
  • कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे अधिक भूकंपीय सक्रिय देशों में से एक है, जहां यह भूकंप एंडियन क्षेत्र और प्रशांत इलाके की भूकंपीय गतिविधियों के कारण आया।
  • सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है और बचाव दलों को सक्रिय करके मलबे में फंसे लोगों की सुरक्षा और राहत कार्य प्राथमिकता बनायी है।

कोलंबिया में 10 अगस्त की सुबह 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी चपेट में कम से कम 111 लोगों की मौत हो चुकी है. इस आपदा में 61 बिल्डिंग तबाह हो गईं. बहुत से लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के चलते सुनामी के संकेत नहीं है. लेकिन सरकार ने नेशनल स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी घोषित कर दी है. इस घटना में 87 से ज्यादा लोग घायल होने की खबर है.

Advertisement

अमेरिकी सरकार की साइंटिफिक एजेंसी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप 10 अगस्त की सुबह लगभग 7:34 बजे (लोकल टाइम) आया. भूकंप का केंद्र कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में सैन होजे डेल पाल्मार से लगभग 5 किलोमीटर पूर्व में, करीब 107 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने बताया कि कोलंबिया के प्रशांत तट पर आए भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. लेकिन भूकंप के झटके पड़ोसी देशों जैसे वेनेज़ुएला और पनामा में महसूस किए गए. 

Advertisement

भूकंप में कितना नुकसान?

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बचाव और राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तब भूकंप के बाद हुए नुकसान का अंदाज़ा लगा. भूकंप की ज़द में कई शहर आ चुके हैं. सैंटियागो डी कैली शहर के मेयर ने बताया कि करीब 20 बिल्डिंग गिर गईं जिनमें कई लोग फंसे हैं. भूकंप के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

कोलंबिया के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने इमरजेंसी घोषित करते हुए कहा कि बचाव टीम को देश भर में भेजा गया है. फिलहाल फंसे हुए लोगों को सुरक्षित करना उनकी प्राथमिकता है. इसके अलावा यात्रियों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. केवल मेडिकल सुविधा पहुंचाने के लिए कुछ उड़ानों को चालू रखा गया है. 

Advertisement

मनीज़ेल्स कोलंबिया का सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है क्योंकि ये एपिसेंटर के सबसे करीब स्थित है. यहां बच्चों के स्कूल और विश्वविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: भूकंप से कांपा वेनेजुएला: चारों तरफ मलबे का ढेर और चीख-पुकार, 32 मौत, देश में इमरजेंसी लागू

वेनेज़ुएला में भी झटके

कोलंबिया में आए भूकंप के झटके वेनेज़ुएला के बॉर्डर राज्यों में भी महसूस किए गए हैं. तचिरा राज्य वेनेज़ुएला में स्थित है, जो कोलंबिया से बॉर्डर शेयर करता है. यहां तेज़ झटके महसूस किए गए हैं. हाल ही में वेनेज़ुएला में भी भूकंप आया था, जिसकी चपेट में करीब 6000 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई थी. 

कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है. कोलंबियन जियोलॉजिकल सर्विस का कहना है कि देश में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप दर्ज किए गए हैं, ख़ास तौर पर एंडियन क्षेत्र, पूर्वी कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत क्षेत्र में. 

वीडियो: दुनियादारी: वेनेजुएला में भूकंप ने इतनी तबाही क्यों मचाई?

Advertisement