The Lallantop

शुभमन गिल बैटिंग करने क्यों नहीं आए? साईराज बहुतले ने एक-एक बात बता दी

Team India के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले ने Shubman Gill की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है. गिल ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में पहले दिन बैटिंग नहीं की थी. साईराज बहुतले का कहना है कि चिंता की बता नहीं है. गिल बिल्कुल ठीक हैं. वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल ने प्रैक्टिस मैच के पहले दिन बैटिंग नहीं की थी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को ट्रेनिंग सेशन के दौरान दाहिने हाथ में चोट लगी, जिसके कारण उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के पहले दिन बैटिंग नहीं की।
  • शुभमन गिल की चोट को लेकर चिंता इसलिए बनी क्योंकि यह ट्रेनिंग के दौरान लगी थी और टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें पहले दिन खेलने से रोका था।
  • स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले ने बताया कि शुभमन गिल की चोट गंभीर नहीं है और वह फिट होकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं।

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की इंजरी को लेकर अपडेट आया है. यह अपडेट स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले (Sairaj Bahutule) ने दिया है. शुभमन ने श्रीलंका क्रिकेट-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में पहले दिन बैटिंग नहीं की थी. उनके दाहिने हाथ में इंजरी थी. यह चोट उन्हें ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी थी. लेकिन, स्पिन बॉलिंग कोच की तरफ से शुभमन के बारे में पॉजिटिव अपडेट मिला है.

Advertisement

भारत और श्रीलंका क्रिकेट-11 के बीच वॉर्म-अप मैच 7 से 9 अगस्त के बीच खेला गया. प्रैक्टिस मैच के पहले दिन शुभमन गिल ने बैटिंग नहीं की. दरअसल टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने हाथ में हल्की चोट लग गई थी. इसके बाद, शुभमन ने एहतियात के तौर पहले दिन बैटिंग नहीं करने का फैसला किया. उन्हें डर था कि कहीं चोट गंभीर न हो जाए. उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने प्रैक्टिस मैच में कप्तानी की.

साईराज बहुतले ने क्या कहा?

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का फिट रहना जरूरी है. वह टीम के अहम बैटर हैं. प्रैक्टिस मैच के बाद, शुभमन की इंजरी पर स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले ने अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि शुभमन की इंजरी को लेकर चिंता की बात नहीं हैं.

Advertisement

साईराज बहुतले के मुताबिक,

शुभमन गिल को पहले दिन प्रैक्टिस मैच में नहीं उतारना, यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया था. इसके अलावा कोई बड़ी बात नहीं थी. शुभमन बिल्कुल ठीक हैं. वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं.

शुभमन गिल की पारी

शुभमन श्रीलंका क्रिकेट-11 के खिलाफ तीसरे दिन बैटिंग करने उतरे. गिल ने भारत की दूसरी पारी में ओपनिंग की. तब टीम इंडिया को 207 रनों के टारगेट मिला था, जिसे उसने हासिल कर लिया. गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर जोरदार शुरुआत की. दोनों बैटर्स ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान गिल बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने 54 बॉल्स पर 44 रन स्कोर किए. शुभमन ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए. भारत ने वॉर्म-अप मैच 6 विकेट से जीता.

Advertisement

इससे पहले शुभमन को नेट में प्रैक्टिस करते देखा गया था. उन्होंने कैच ड्रिल्स में भी हिस्सा लिया. इससे शुभमन गिल की इंजरी से जुड़ी चिंताएं और कम हो गईं. कुल मिलाकर शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: साई सुदर्शन की जगह मुंबई के धाकड़ बैटर की टीम इंडिया में एंट्री!

शुभमन ने की खास तैयारी

शुभमन गिल का ग्राउंड पर लौटना टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत है. उन्होंने श्रीलंका के स्पिन अटैक से निपटने के लिए खास तैयारी की है. इसका खुलासा खुद साईराज बहुतले ने किया. उनके मुताबिक,

शुभमन गिल अपनी तैयारी को बहुत सीरियसली लेते हैं. वह हर चीज को बहुत ध्यान से समझते हैं. उन्हें पता है कि इस सीरीज में श्रीलंका के स्पिन बॉलर्स बड़ी चुनौती होंगे. इसलिए शुभमन उसी हिसाब से अपनी तैयारी कर रहे हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से लेकर 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा. यह मैच गाले में होगा. इसके बाद 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच दूसरा टेस्ट होगा. यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज, भारत के लिए अहम है. अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे श्रीलंका में 2-0 से सीरीज जीतनी होगी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement