Crime Patrol देश के सबसे पॉपुलर क्राइम शोज़ में से एक है. लगभग एक दशक तक Anup Soni इसे होस्ट करते आए थे. लेकिन 2026 में शुरू हो रहे नए सीजन में ये जिम्मेदारी Ajay Devgn को मिली है. खास बात ये है कि उन्होंने इसके 15 एपिसोड्स पहले ही शूट कर लिए हैं. इस दौरान यदि शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो वो आगे भी इसे होस्ट करते नज़र आएंगे.
टीवी के सबसे पॉपुलर क्राइम शो को होस्ट करेंगे अजय देवगन!
फिलहाल अजय देवगन को केवल 15 एपिसोड के लिए होस्ट बनाया गया है. इस दौरान अगर अच्छी TRP मिली, तो वो आगे भी कन्टिन्यू करेंगे.

कुछ समय पहले खबर आई थी कि अजय देवगन किसी टीवी शो के होस्ट बन सकते हैं. पहले तो लोगों ने अनुमान लगाया कि वो कोई नया शो लेकर आने वाले हैं. मगर फिर अजय ने खुद कन्फर्म कर दिया कि वो कुछ और नहीं बल्कि 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट बने हैं. सोशल मीडिया पर शो का अनाउंसमेंट टीज़र शेयर करते हुए वो कहते हैं,
"बचपन में हमें सिखाया जाता है कि अजनबियों से बचकर रहना. रात को घर का ताला लगाना. पर अब जो हो रहा है और ऐसे बहुत सारे केसेज़ हैं, जहां जुर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि अपना होता है. जिन्हें हमारे घर का रास्ता पता होता है. कभी-कभार चाभी भी होती है और डाइनिंग टेबल पर कुर्सी भी. मतलब कई केसेज़ अपना ही खून...इट्स शॉकिंग."
अजय बताते हैं कि 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में वो ऐसे केस लाने पर फोकस करेंगे, जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया. हालांकि इस दौरान वो ये भी कहते हैं कि वो कुछ एपिसोड्स में दर्शकों के साथ रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो अजय ये बताना चाहते हैं कि वो शो को फिलहाल शॉर्ट टर्म होस्ट करेंगे, फुल टाइम नहीं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें 15 एपिसोड्स के लिए ऑनबोर्ड किया है. अजय उनकी शूटिंग भी कर चुके हैं. अगर वहां शो को अच्छी TRP मिली, तो वो आगे भी इस रोल में नज़र आ सकते हैं.
IANS की मानें तो सोनी टीवी ने अजय के अलावा राजेश तैलंग को भी शो से जोड़ा है. उन्हें आप 'मिर्ज़ापुर' और 'देल्ही क्राइम' जैसे पॉपुलर शोज़ में देख चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो शो के एडिशनल एपिसोड्स को एंकर करेंगे. लेकिन अभी ये तय नहीं कि उनके हिस्से कितने एपिसोड आने वाले हैं. बाकी, 'क्राइम पेट्रोल' का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी LIV पर देखा जा सकता है.
वीडियो: मोहनलाल की वजह से बाल-बाल बच गई अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?









