The Lallantop

टीम इंडिया को एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी से मेडल लेना ही होगा? नियम बहुत 'टेढ़े' हैं

भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें एशिया कप चैंपियन हैं. दोनों ही टीमों ने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अब एशियन गेम्स में एक बार फिर ऐसी स्थिति आ सकती है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय की पुरुष और महिला टीमों ने मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली थी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने एशिया कप में चैंपियन बनने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी से मेडल लेने से इनकार किया है।
  • एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट मैच नागोया के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होंगे, जहां OCA के नियमों के तहत मेडल देने की प्रक्रिया मोहसिन नकवी के माध्यम से हो सकती है।
  • BCCI ने कहा है कि टीमों का फोकस फिलहाल मैच पर है और मेडल लेने या न लेने का निर्णय पोडियम पर पहुंचने के बाद किया जाएगा, जबकि OCA और IOA इस मामले में फिलहाल कोई पूर्व निर्णय नहीं ले रहे हैं।

भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप की चैंपियन हैं. दोनों ही टीमों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी से मेडल लेने से इनकार कर दिया. अब सवाल यह है कि एशियन गेम्स में क्या होगा? भारत की महिला और पुरुष टीमें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी दावेदार हैं. ऐसे में उनका पोडियम पर पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. अगर यहां भी मोहसिन नकवी मेडल देते हैं, तो भारतीय टीमें क्या करेंगी. इसे लेकर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बयान दिया है.

Advertisement
OCA की मदद कर रहा है ACC

OCA नागोया में क्रिकेट आयोजन के लिए ACC से मदद ले रहा है. ACC ही कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की देखरेख कर रहा है. एशियन गेम्स के क्रिकेट मैच यहीं होने हैं. नकवी इस पूरी प्रक्रिया का अहम हिस्सा रहे हैं. ऐसे में इस बात की संभावना है कि OCA नकवी को मेडल देने की जिम्मेदारी दे.

अगर भारत मेडल लेने से इनकार करता है तो वह मुश्किल में पड़ सकता है. एशियन गेम्स की स्थिति एशिया कप से काफी अलग है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर OCA के अध्यक्ष शेख बिन हामाद, नकवी को मेडल देने की जिम्मेदारी देते हैं, तो भारतीय टीम को मेडल लेने होंगे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो इसे ओसीए के अपमान के तौर पर देखा जाएगा. साथ ही भारतीय टीम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है.

Advertisement
क्या कहते हैं नियम?

आपको बताते हैं कि आखिर नियम क्या कहते हैं. OCA के मैनुअल और गाइडलाइंस के नियम 66 में विक्ट्री और मेडल सेरेमनी सेक्शन है. इसके मुताबिक OCA के अध्यक्ष विजेताओं को मेडल देंगे. अध्यक्ष अपने अनुसार ओसीए के किसी और सदस्य, एशियन या इंटरनेशल फेडरेशन के अध्यक्ष को मेडल देने का अधिकार दे सकते हैं. ऐसे में नॉमिनेट किए गए अधिकारी को भी वही सम्मान दिया जाएगा जो कि अध्यक्ष को मिलता है.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में नितीश करेंगे हार्दिक को रिप्लेस? कोच गंभीर ने बताई पूरी प्लानिंग 

इसी नियम में कहा गया है कि मेडल सेरेमनी के दौरान कोई भी, किसी भी तरह का कमर्शियल, राजनीतिक, धार्मिक या नस्लवादी प्रोपेगैंडा नहीं कर सकता. गेम्स, मेडल्स, मैस्कॉट का अपमान नहीं कर सकता है. अगर ऐसा कुछ भी होता है तो ऐसा करने वालों से उनके मेडल्स, एक्रेड, सर्टिफिकेट और रैंकिंग वापस ले ली जाएंगी. साथ ही उन्हें डिसक्वालिफाई भी कर दिया जाएगा.

Advertisement
क्या है BCCI का प्लान?

BCCI के देवजीत सैकिया ने इसे लेकर बोर्ड के रुख के बारे में बताया. उन्होंने कहा,

हम इस समय सिर्फ मैच पर फोकस कर रहे हैं. हमें पहले पोडियम पर पहुंचना है. जब वहां पहुंचेंगे, तब देखेंगे कि क्या करना है. हम सभी चीजों को ध्यान में रखकर फैसला करेंगे. हम फिलहाल किसी ऐसी चीज पर बयान नहीं देना चाहते, जो अब तक हुई ही नहीं है.

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन भी यह जानता है. उनके सूत्र ने बताया कि वह या BCCI जाकर OCA को नहीं कह सकता कि नकवी को नॉमिनेट न करे. न ही इसे लेकर पहले से कुछ तय किया जाता है. एसोसिएशन इंतजार करेगा और उसका फैसला करेगा.

वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी

Advertisement