The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया में 'दहाड़े' द्रविड़ पुत्र अन्वय, 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन ठोके, सहवाग के बेटे ने क्या किया?

अनव्य द्रविड़ इस सीरीज से पहले भी यूथ ODI खेल चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो मुकाबले खेले थे. वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे अनव्य द्रविड़ को पहली बार अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था.

Advertisement
post-main-image
भारतीय अंडर-19 टीम में खेल रहे हैं अनव्य द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग. (Courtsey- West Delhi Lions Video Screemgrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ ODI सीरीज के पहले मैच में सात रन से जीत हासिल की, जिसमें यशबर्धन चौहान ने अर्धशतक लगाया और गेंदबाजी में दो विकेट लिए।
  • भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को टीम में शामिल किया, जहां अन्वय पहले भी यूथ ODI खेल चुके हैं।
  • इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 का बढ़त ले ली है, जिसके बाद अगले मैच में टीम अपनी बढ़त को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ ODI सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले ही मैच में भारत ने 7 रन से जीत हासिल की. मैच के स्कोरकार्ड में सहवाग और द्रविड़ सरनेम ने लोगों का ध्यान खींचा. इस सीरीज के लिए बोर्ड ने वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को टीम में शामिल किया है.

Advertisement

अन्वय द्रविड़ इस सीरीज से पहले भी यूथ ODI खेल चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो मुकाबले खेले थे. यहां उन्होंने पहले मैच में 14 और दूसरे मैच में 87 रन की पारी खेली. वहीं आर्यवीर को पहली बार अंडर-19 टीम में मौका मिला है.

अन्वय ने 211.11 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

बारिश के कारण इस मैच में ओवर्स की कटौती हुई. मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. उन्होंने 20 ओवर की पारी में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए. अन्वय द्रविड़ ने 211.11 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 18 गेंदों में उन्होंने 38 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे. सहवाग के बेटे आर्यवीर डेब्यू मैच में ज्यादा प्रभावित नहीं सके. ओपनिंग करते हुए उन्होंने 26 गेंदों में 28 रन बनाए. उनकी पारी में पांच चौके शामिल थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- श्रीचरणी, शेफाली का कहर! जापान को 5 ओवर में रौंदकर भारत सेमीफाइनल में 

इससे पहले वह दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लांयस की ओर से खेल रहे थे. हालांकि यहां भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. दो मैचों में वह केवल 24 रन बना पाए. इसके बावजूद उन्हें अंडर-19 टीम में मौका मिला. आर्यवीर के पास खुद को साबित करने के अभी और मौके हैं.

यशबर्धन का अर्धशतक

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो यशबर्धन चौहान ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके अर्धशतक के दम पर टीम 182 रन के स्कोर तक पहुंची. ऑस्ट्रेलियाई टीम यह टारगेट चेज नहीं कर पाई. 20 ओवर में सात विकेट खोकर उन्होंने केवल 175 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जैक कोसनेक ने 55 रन बनाए. बल्लेबाजी के बाद यशबर्धन चौहान ने गेंदबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने दो विकेट हासिल किए. वहीं मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और अर्जुन राजपूत को 1-1 विकेट हासिल किया. भारत ने सात रन से मैच जीता. इस तरह सीरीज में उसने 1-0 की बढ़त ले ली है. 

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' के इंग्लिश वर्ज़न में ऐसा क्या काट दिया? 30 मिनट कम होने की वजह खुल गई!

Advertisement