The Lallantop

बिजनेसमैन ने 'iPhone लंगर' का ऐलान किया, 'जय मातादी' लिखने वालों को मुफ्त में बांटेंगे

Punjab iPhone langar: पंजाब के बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने 'iPhone लंगर' का इंतजाम किया है. दावा है कि सभी आईफोन 17 मॉडल से ऊपर के होंगे.

Advertisement
post-main-image
पंजाब के बिजनेसमैन राकेश त्रेहान ने 'iPhone लंगर' का इंतजाम किया है. (कर्टसी-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राकेश त्रेहान ने 22 सितंबर को पंजाब के चंडीगढ़, मोहाली सहित अन्य शहरों में 'iPhone Langar' के तहत लगभग 1000 iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल मुफ्त बांटने की घोषणा की है।
  • यह योजना एक WhatsApp ग्रुप के माध्यम से चलायी जाएगी जिसमें केवल वे लोग iPhone जीत सकेंगे जो हर दिन 'जय माता दी' लिखेंगे, और इसका उद्देश्य फोन वितरण में पारदर्शिता और गलत इस्तेमाल को रोकना है।
  • इस पहल के तहत फोन वितरण लाइव किया जाएगा और विजेताओं को पहले कॉल करके सूचित किया जाएगा, जिससे समाज में इस तरह के इवेंट्स और नवाचारों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

‘जय माता दी लिखो और iPhone पाओ.’ ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पंजाब के एक बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने कहा है. उन्होंने 22 सितंबर को 'iPhone Langar' करने का ऐलान किया है. दावा है कि लगभग 1000 आईफोन का ऑर्डर दिया गया है. यह सभी मोबाइल सेट आईफोन 17 या उससे ऊपर के होंगे.

Advertisement

राकेश त्रेहान को 'राजा डी किंग' के नाम से जाना जाता है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि ‘माता रानी उनसे बात’ करती हैं. माता उनके सपने में आई थीं. उन्होंने iPhone बांटने के लिए कहा था.

राजा डी किंग ने बताया कि 22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली में रहने वाले लोगों को iPhone दिए जाएंगे. उन्होंने इसे 'आईफोन लंगर' का नाम दिया है. 22 तारीख को ही पंजाब के 10 अन्य शहरों को भी शामिल कर लेंगे. फिर वहां पर फोन देने का काम किया जाएगा.

Advertisement
ग्रुप में लिखना होगा 'जय माता दी'

राकेश त्रेहान ने बताया कि उनके एक दोस्त को पहले ही 100 आईफोन 17 का ऑर्डर दे दिया गया है. एक दूसरी कंपनी को 1000 आईफोन ऑर्डर के लिए कहा था. लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें टाइम लगेगा.

त्रेहान ने बताया कि मुफ्त आईफोन के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया गया था. iPhone सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इस ग्रुप में 'जय माता दी' लिखेंगे. उन्होंने कहा, “ग्रुप में शामिल लोगों को आईफोन मिलने की तारीख तक हर दिन जय माता दी लिखना होगा. अगर वे एक दिन भूल गए, तो अगले दिन दो बार लिख दें. अगर नहीं लिखा, तो फोन नहीं मिलेगा.”

Advertisement

विजेताओं को फोन करके बताया जाएगा कि वे iPhone जीत गए हैं. बिजसनेसमैन ने बताया कि गलत इस्तेमाल को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए iPhone धीरे-धीरे बांटे जाएंगे. फोन बांटने का काम मीडिया और आम लोगों के सामने लाइव किया जाएगा.

कौन हैं राकेश त्रेहान?

राकेश त्रेहान एक क्रिप्टो ट्रेडर हैं और 2010 से मार्केट में निवेश कर रहे हैं. द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, राजा के पिता टेक्सटाइल के कारोबार में थे. विरासत में मिली संपत्ति का इस्तेमाल राकेश अपने निवेश को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. वो कथित तौर पर अपने बिटकॉइन मुनाफे का एक हिस्सा समाज सेवा के कामों में खर्च करते हैं.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान, अजय देवगन या टाइगर श्रॉफ? तुकाराम मुंढे के निशाने पर कौन?

इससे पहले भी राकेश त्रेहान कई कम्युनिटी इवेंट्स आयोजित कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर लोगों को फ्री पेट्रोल दिया था. इसे 'पेट्रोल लंगर' नाम दिया गया. इससे पहले राजा ने एक कथित लंगर में चंडीगढ़ के एक मंदिर के बाहर 500 रुपये के नोट बांटे थे. लंगर का पारंपरिक मतलब मुफ्त सामुदायिक भोजन होता है. यह आमतौर पर सिख धार्मिक संस्थानों से जुड़ा होता है.

वीडियो: 8 साल से सऊदी में फंसे इंद्रमणि नौटियाल, उत्तराखंड सीएम धामी ने मांगी मदद

Advertisement