The Lallantop

राहुल द्रविड़ का बेटा इंडिया के लिए खेलेगा, अंडर-19 टीम में चुना गया

Anvay Dravid के बड़े भाई समित द्रविड़ को भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में चुना गया था. लेकिन चोट के कारण वो मैच नहीं खेल सके. अब अन्वय को मौका मिला है.

Advertisement
post-main-image
पिछले साल वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने कर्नाटक टीम की कप्तानी की और टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अन्वय द्रविड़ को भारत की अंडर-19 वन-डे टीम में शामिल किया गया है और उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया है, जहां वे विकेटकीपर और मिडिल ऑर्डर बैटर के रूप में खेलेंगे।
  • अन्वय का चयन उनके हालिया क्रिकेट प्रदर्शन के कारण हुआ है, जिसमें विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पहली सेंचुरी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कप्तानी शामिल है, जिसके चलते वे अच्छे फॉर्म में माने गए।
  • श्रीलंका दौरे में 3 वन-डे और 2 मल्टी-डे मैच होने हैं, जो अन्वय समेत युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव जुटाने का अवसर होगा और इससे उनकी क्रिकेटिंग कौशल में सुधार की उम्मीद है।

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) अब भारत के लिए खेलते दिखेंगे. अन्वय को श्रीलंका टूर के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है. 17 साल के अन्वय मिडिल ऑर्डर बैटर और विकेटकीपर भी हैं.

Advertisement

जूनियर सेलेक्शन पैनल के चेयरमैन एस. शरत ने टीम की घोषणा की. यशवर्धन सिंह चौहान को वन-डे और मल्टी-डे मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है. अन्वय को वन-डे टीम में जगह दी गई है.

अन्वय इससे पहले भी अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. पिछले वर्ल्ड कप से पहले वो इंडिया ब्लू टीम में खेले थे, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच का मौका मिला था.

Advertisement
अन्वय का प्रदर्शन

अन्वय पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में रहे हैं. दिसंबर में उन्होंने कर्नाटक के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपनी पहली सेंचुरी जड़ी थी. पिछले साल वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने कर्नाटक टीम की कप्तानी की और टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया. 6 मैचों में उन्होंने 220 रन बनाए. इसमें नाबाद 82 रनों की एक बेहतरीन पारी शामिल है.

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ नंबर 4 पर उतरकर उन्होंने 236 रनों का टारगेट चेज करने में बड़ी भूमिका निभाई. 93 गेंदों की इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे. चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 63 रनों की पारी भी खेली थी.

अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ को भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में चुना गया था. लेकिन चोट के कारण वो मैच नहीं खेल सके. अब अन्वय को मौका मिला है.

Advertisement

भारत अंडर-19 वन-डे टीम:

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वी.के., अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, राजत बागेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी., काव्या पारेश पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद.

श्रीलंका दौरे में 3 वन-डे मैच और 2 मल्टी-डे (टेस्ट फॉर्मेट) मैच खेले जाएंगे. ये दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभव हासिल करने का अच्छा मौका है. सीरीज 4 जुलाई से शुरू होगी.

वीडियो: राहुल द्रविड़ को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्या बड़ा दावा किया?

Advertisement