वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम इंडिया के राइजिंग स्टार हैं. उन्होंने अपनी पावरफुल बैटिंग से क्रिकेट में जबरदस्त इम्पैक्ट डाला है. क्रिकेट एक्सपर्ट अक्सर उनकी अप्रोच की बात करते हैं. उनका मानना है कि उनके अंदर तीनों फॉर्मेट, खासकर टेस्ट खेलने की क्षमता है. इन क्रिकेट एक्सपर्ट्स से पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी इत्तेफाक रखते हैं. द्रविड़ का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी फ्यूचर में टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बना सकते हैं. बशर्ते इस 15 साल के प्लेयर का डेवलपमेंट धीरे-धीरे और सही तरीके से किया जाए.
वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर द्रविड़ का बड़ा दावा!
भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बना सकते हैं. जिम्बाब्वे के टूर से लौटे वैभव रेड बॉल क्रिकेट में हाथ दिखाएंगे. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे. वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को रिप्रजेंट करेंगे.

वैभव अब दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे. इससे उन्हें लॉन्ग फॉर्मेट में ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा. IPL 2025 में वैभव ने शानदार बैटिंग की थी. यह उनका डेब्यू सीजन था. तब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच थे. द्रविड़ का मानना है कि वैभव के लिए T20 और टेस्ट क्रिकेट के बीच सही बैलेंस जरूरी है.
क्रिकइंफो से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा,
रेड बॉल में चुनौतीअगर वैभव वाइट बॉल क्रिकेट की तरह रेड बॉल क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह फ्यूचर में भारत के लिए टेस्ट खेल सकते है. ऐसा होना वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बहुत रोमांचक होगा.
वैभव को रेड बॉल क्रिकेट में चुनौती मिल सकती है. उन्होंने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इन मैचों में उनका एवरेज 17.25 है. उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में रेड बॉल से खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है. दलीप ट्रॉफी में उन्हें ये चांस मिलेगा. सितंबर में इंडिया A को ऑस्ट्रेलिया A के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट खेलने होंगे.
द्रविड़ के मुताबिक, यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को IPL से वाइट बॉल क्रिकेट का एक्सपीरिएंस मिल रहा है. लेकिन, उनके पास डोमेस्टिक क्रिकेट में रेड बॉल क्रिकेट खेलने का मौका भी है. उन्हें रेड बॉल करियर को आगे बढ़ाने का चांस मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि वैभव को थोड़ा वक्त लगेगा. उन्हें कुछ एक्सपीरिएंस की जरूरत होगी. वैभव को बहुत रेड बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: 4 को जीरो पर आउट, कुल 6 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, पूरी टीम 64 रन पर ढेर
फैंस को भी दी हिदायतइस दौरान राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट फैंस को भी हिदायत दी. उन्होंने आगे बताया,
वैभव अभी 15 साल के हैं. मुझे लगता है कि आपको उन्हें थोड़ा टाइम देना चाहिए. उनके साथ पेशंस भी रखना होगा. वैभव शुरुआत से ही बहुत सक्सेसफुल रहे हैं. लेकिन उन्हें उतार-चढ़ाव से भी गुजरना होगा. मेरा मानना है कि ऐसे समय में लोगों को उसके साथ पेशंस बनाए रखना होगा.
पूर्व कप्तान का मानना है कि टेस्ट को T20 लीग से कड़ी चुनौती मिल रही है. ऐसे में यंग प्लेयर्स की जरूरत है, जो तीनों फॉर्मेंट में खेल सकें. द्रविड़ के मुताबिक, सभी लोग चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट आगे बढ़े और लंबे समय तक बना रहे. इसके लिए वैभव जैसे प्लेयर्स को तीनों फॉर्मेंट में खेलना जरूरी है.
T20I में कर चुके हैं डेब्यूवैभव सूर्यवंशी T20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था. इंग्लैड टूर पर उन्होंने 3 मैच खेले थे. इसके बाद वह T20 सीरीज खेलने जिम्बाब्वे भी गए. वैभव सूर्यवंशी अब तक 6 T20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. इन 6 मुकाबलों में उन्होंने 2 फिफ्टी जरिए 193 रन बनाए हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले











