झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम तीन इंजीनियरों की जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. स्थानीय गांववाले फैक्ट्री के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. हादसे का सही कारण अभी साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड की स्टील फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, आग में झुलसकर 3 इंजीनियर्स की मौत
Jharkhand Turbine Blast: Ramgarh के स्टील फैक्ट्री में आग लगने की वजह से 3 इंजीनियर्स की मौत हो गई. एक शख्स का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है. वे पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

घटना शुक्रवार, 21 अगस्त की देर रात की है. इंडिया टुडे से जुड़े राजेश वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, रामगढ़ के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में स्थित मां छिन्नमस्तिका प्लांट में अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो गया. इसके बाद भीषण आग फैल गई. फिलहाल, हादसे का सही कारण जानने की कोशिश की जा रही है.
3 इंजीनियर्स की मौतआग की वजह से तीन इंजीनियर्स और एक शख्स बुरी तरह से झुलस गया. तीनों इंजीनियर्स को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घायल शख्स का इलाज अब भी जारी है. मृतकों की पहचान रांची के संजीव कुमार केसरी, बोकारो के इंजीनियर विनीत कुमार और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडे के तौर पर हुई है.
इलाके के लोग फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को मुआवजा दिया जाए. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुनायत ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कम से कम 4 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे. इनमें से 3 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए फेमस ब्रैंड वाली नमकीन खरीदी, पैकेट में मरा चूहा देखकर होश उड़ गए
SP ने आगे कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस हादसे के असल कारणों के बारे में भी पड़ताल कर रही है.
वीडियो: Divya Mishra की हत्या का CCTV, तलाक और 1 करोड़ की Alimony का क्या कनेक्शन?











