India vs Netherlands: FIH विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में भारत की महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा. 21 अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्सटलवीन में भारत और नीदरलैंड्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला हुआ. मेजबान और वर्ल्ड रैकिंग में नंबर 1 नीदरलैंड्स ने टीम इंडिया को 2-0 से हरा दिया. इंडियन टीम मैच में कोई गोल नहीं कर पाई. इस हार से विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जाने की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारी भारत की महिला टीम, सेमीफाइनल की राह मुश्किल
Women's Hockey World Cup 2026: FIH विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में भारत की महिला हॉकी टीम को हार मिली. उसे नीदरलैंड्स की टीम ने 2-0 से हरा दिया. इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

नीदरलैंड्स ने दूसरे राउंड के मैच में शानदार प्रदर्शन किया. डच टीम ने आक्रामक और शानदार खेल दिखाते हुए भारत को गोल करने का चांस ही नहीं दिया. उसने पूरे मैच में टीम इंडिया पर दबदबा बनाए रखा. भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी डिफेंसिव अप्रोच दिखाई. इंडिया ने गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाई.
नीदरलैंड्स ने भारत के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली. डच टीम को मैच के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला. टीम के बेहतरीतन ड्रैग फ्लिकर यिब्बी जानसेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके, नीदरलैंड्स को 0-1 से बढ़त दिला दी. इसके बाद, दूसरे क्वावर्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. हाफ टाइम तक नीदरलैंड्स ने 1-0 से बढ़त बनाए रखी.
तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड्स ने भारत पर प्रेशर बनाया. 33वें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन, कप्तान सलीमा टेटे ने आगे बढ़कर शानदार बचाव किया. इस दौरान भारत ने भी काउंटर अटैक किया. भारतीय टीम ने गोल का मौका लगभग बना लिया था, लेकिन सर्किल के अंदर सुनीता टोप्पो का शॉट कमजोर पड़ गया. इसलिए नीदरलैंड्स की गोलकीपर को शॉट बचाने में दिक्कत नहीं हुई.
इसके बाद, नीदरलैंड्स को 38वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस पेनल्टी कॉर्नर पर डच खिलाड़ी फ्रेडरिक माटला ने चूक नहीं दिखाई. उन्होंने भारत के डिफेंस और गोल पोस्ट के पास खड़ी प्लेयर्स को छकाते हुए गोल कर दिया. इस गोल के बाद नीदरलैंड्स मैच में 2-0 से आगे हो गया.
भारत ने चौथे क्वार्टर में गोल करने की कोशिश की. 59वें मिनट में नवनीत के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था. लेकिन, नीदरलैंड्स की गोलकीपर ऐनी वेनेंडाल ने शानदार बचाव करके गोल रोक दिया. आखिरकार, दूसरे राउंड के मैच में नीदरलैंड्स ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-0 से हराया. इस जीत के बाद डिफेंडिंग चैम्पियन नीदरलैंड्स की टीम ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया.
ये भी पढ़ें: सात्विक-चिराग भी हारे! घर पर मेडल जीतने का सपना टूटा
भारत की राह मुश्किलनीदरलैंड्स से 2-0 से हारने के बाद, भारत की सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई है. पूल E में भारत के पास एक पॉइंट है. भारतीय महिला हॉकी टीम को यह पॉइंट पहले राउंड में चीन के खिलाफ ड्रॉ खेलने पर मिला था.
अगर भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा है, तो उसे पूल E के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा. इसके अलावा, टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि नीदरलैंड्स की टीम चीन को हरा दे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर भारत की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. 23 अगस्त को पूल E में इंडिया की महिला टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम से होगी.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?













