लीड्स टेस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने उन्हें पारी और 103 रनों से रौंद दिया. इस एकतरफा मुकाबले के बाद हरतरफ पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की फजीहत हो रही है. इसी बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी उन्हें धो डाला है. वॉन ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में इससे डरपोक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम नहीं देखी.
पाकिस्तानी टीम को धो डाला! लीड्स में हार के बाद माइकल वॉन ने सरेआम बेइज्जत कर दिया
Vaughan on Pakistan Cricket : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Michael Vaughan ने Leeds Test में पाकिस्तानी टीम को मिली करारी हार के बाद सरेआम बेइज्जत कर दिया. उन्होंने पॉडकास्ट में टीम को लेकर काफी भला-बुरा कहा. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Ramiz Raja ने भी चिंता जाहिर की.

हेडिंग्ले में हुए इस मुकाबले की बात करें तो, मुश्किल से ये मैच तीसरे दिन टी तक चला. हालांकि, तीसरे दिन बारिश के कारण आधा दिन का खेल धुल गया. लेकिन, इसके बावजूद ये मुकाबला टी ब्रेक तक ही खिंच सका. पहली पारी में फिसड्डी बैटिंग करने के बाद दूसरी इनिंग्स में उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम वापसी की कोशिश करेगी. लेकिन, दूसरी इनिंग्स में हालत उससे भी बदतर ही रही. इंग्लैंड के पेस अटैक के सामने पाकिस्तानी बैटर्स सरेंडर कर गए. दूसरी इनिंग्स में पाकिस्तानी टीम 38 ओवर बैटिंग तक नहीं कर सकी. महज 135 रन के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई.
बतौर कप्तान वापसी कर रहे जो रूट का ये पहला मुकाबला था. लेकिन, पाकिस्तानी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन ने इसे यादगार बना दिया. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर मिली हार से इंग्लिश टीम का मनोबल थोड़ा डाउन था. कप्तान बेन स्टोक्स का रिटायरमेंट. कोच ब्रेंडन मैकुलम का हटना. ये सब इन दोनों सीरीज के बीच ही हुआ था. लेकिन, इस मुकाबले के बाद अब इंग्लिश टीम इन सबसे उबर गई होगी.
तीसरे दिन इंग्लिश टीम ने अपने स्कोर में 43 रन जोड़कर कुल 409 रन बनाए. पाकिस्तान के 171 रनों के स्कोर के जवाब में उन्होंने 238 रनों की लीड हासिल कर ली. इसके बाद, एक बार फिर इंग्लिश पेसर्स का कहर टूटा. पाकिस्तानी टीम महज 37.3 ओवर में ही 135 रनों पर सिमट गई. पहली इनिंग्स में 5-5 विकेट झटकने वाले जोश टंग और ओली रॉबिन्सन की जोड़ी ने इस बार 3-3 विकेट झटके. उन्हें जोफ्रा आर्चर का भी साथ मिला. दूसरी इनिंग्स में आर्चर को भी 3 सफलताएं मिलीं.
पहली इनिंग्स में पिछड़ने के बाद पाकिस्तान से वापसी की उम्मीद थी. लेकिन, वो मुकाबले में कहीं भी नज़र ही नहीं आए. दूसरी इनिंग्स में टीम की ओर से सिर्फ मोहम्मद रिजवान ने थोड़ा फाइटबैक दिखाया. उन्होंने सबसे ज़्यादा 41 रन जोड़े. लेकिन, बाकी पूरी टीम फिर धराशाई हो गई. पहली इनिंग्स में खाता नहीं खोलने वाले इमाम-उल-हक दूसरी बार भी सिफर ही स्कोर कर सके.
ये भी पढ़ें : लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान की फजीहत! रॉबिन्सन-टंग के आगे पूरी टीम ने किया सरेंडर
ऐसी निराशाजनक प्रदर्शन को देख पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन से रहा नहीं गया. उन्होंने दोनों टीमों के बीच के बड़े अंतर को देखकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बहुत बुरी तरह से धो डाला. BBC के टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए उन्होंने कहा,
पाकिस्तानी टीम बुरी तरह हारी है. उनकी जबरदस्त धुनाई हुई है. सच कहूं तो मैंने उन्हें कभी इतना कमजोर और डरा हुआ नहीं देखा. साथ ही पाकिस्तानी टीम में रणनीति की भी कमी दिखी. दोनों टीमों के स्किल और क्लास के लेवल में पाकिस्तान इंग्लिश टीम के आसपास भी नजर नहीं आया.
वॉन के मुताबिक, ये चिंताएं सिर्फ एक बड़ी हार तक सीमित नहीं हैं. पाकिस्तानी टीम लगातार टेस्ट क्रिकेट में स्ट्रगल करती नज़र आई है. साथ ही हालिया हार ने उनकी दिशा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. वॉन ने आगे कहा,
मुझे इस टीम को ऐसा खेलता देख काफी दुख हुआ. मैंने कई पाकिस्तानी टीम को खेलते देखा है. लेकिन, इस टीम में वो जज्बा और फाइटिंग स्पिरिट नज़र ही नहीं आता. जिसे देखने की हमें आदत रही है. मुझे सच में पाकिस्तान की चिंता हो रही है.
इस हार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि ये टीम दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 85.4 ओवर ही खेल पाई. उनकी बॉलिंग लाइन-अप भी मैच में कोई असर नहीं डाल पाई. पाकिस्तानी पेस अटैक की पूरी दुनिया में तूती बोलती थी. लेकिन, इंग्लिश बैटर्स को वो जरा भी तंग नहीं कर पाए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट समेत 4 बैटर्स ने पचासा जड़ दिया.
ये भी पढ़ें : 4 को जीरो पर आउट, कुल 6 विकेट... मिचेल स्टार्क की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, पूरी टीम 64 रन पर ढेर
राजा ने भी जाहिर की चिंतासिर्फ वॉन ही नहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी टीम के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की है. उनके मुताबिक भी प्रॉब्लम सिर्फ एक खराब प्रदर्शन से कहीं ज़्यादा बड़ी है. राजा के मुताबिक,
पाकिस्तानी टीम का पहला पिलर यानी फैंस. वो स्तंभ ही गिर गया है. फैंस टीम से निराश हो चुके हैं. वो अब इस टीम का समर्थन नहीं करने वाले हैं. भला कौन करेगा?
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने 2023 के बाद से सिर्फ 5 टेस्ट मैच जीते हैं. इनमें से 4 जीत उन्हें होम ग्राउंड पर मिले हैं. इन सभी जीतों में एक बात कॉमन रही है. पाकिस्तानी टीम की स्पिन बॉलिंग पर डिपेंडेंसी. टीम जो पारंपरिक रूप से पेस अटैक के लिए जानी जाती थी, उस पर फोकस ही नहीं कर रही है. राजा के अनुसार, PCB एक ऐसी एकतरफा टीम बना रही है, जो सिर्फ चुनिंदा पिचों पर ही जीत सकती है.
अब 27 अगस्त को पाकिस्तान को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेलना है. पहले मैच में टीम के हाल ही में कप्तान बने बाबर आजम गैरमौजूद थे. उन्हें फिंगर इंजरी हुई थी. उनकी जगह टीम की कमान पहली बार T20I कप्तान सलमान आगा ने संभाली. आगा इस टास्क में बुरी तरह फेल हो गए.
अब उन्हें उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएं. ताकि दोबारा उन्हें ये ज़लालत नहीं झेलनी पड़े. वैसे वॉन का मानना है कि इस टीम में फाइट बैक करने का जज़्बा ही नहीं है. लेकिन, अगर उन्हें अपनी इज्जत बचानी है तो पाकिस्तानी टीम को लॉर्ड्स में ये जज्बा दिखाना ही होगा.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?











