The Lallantop

पीवी सिंधु ने जापान ओपन जीता, इसका विराट कोहली कनेक्शन जानते हैं क्या आप?

PV Sindhu के लिए जापान ओपन की जीत किसी रिवाइवल की तरह है. इस जीत का श्रेय उन्होंने कई लोगों को दिया. इसमें विराट कोहली भी शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
सिंधु को यह जीत वर्ल्ड चैंपियनशिप से ठीक पहले मिली है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीवी सिंधु ने 31 वर्ष की उम्र में जापान ओपन का खिताब जीतकर भारत की पहली खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण सफल वापसी साबित हुई।
  • बीते दो वर्षों में लगातार चोट और खराब प्रदर्शन के कारण सिंधु अपने करियर में संघर्ष कर रही थीं, और इसी दौरान विराट कोहली ने उन्हें मानसिक सहयोग प्रदान किया।
  • जापान ओपन जीतने के बाद सिंधु ने आत्मविश्वास पाने का दावा किया है और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इसी प्रदर्शन को दोहराने का संकल्प लिया है।

बीते दो सालों में पीवी सिंधु का नाम जैसे हेडलाइंस से गायब हो गया था. वह कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पा रही थीं. लोग उन्हें संन्यास लेने तक की सलाह देने लगे थे. लेकिन चैंपियन वही होता है जिसका कमबैक सेटबैक से बड़ा हो. जो उस वक्त प्रदर्शन करके दिखाए जब दुनिया उसे भुला देने की कगार पर हो. सिंधु ने वैसा ही किया. जापान ओपन जीता, और 31 साल की उम्र में इतिहास रच दिया.वह यह टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं. लेकिन इस जीत का विराट कोहली से भी एक कनेक्शन है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पीवी सिंधु ने खुद किया कोहली को मैसेज

पीवी सिंधु के लिए जीत एक तरह के रिवाइवल की तरह है. उन्होंने जापान ओपन की जीत के बाद कहा कि उन्होंने खुद पर विश्वास करना नहीं छोड़ा था. और जब वह अपने करियर और जिंदगी में एक खराब दौर से गुजर रही थीं, तब विराट कोहली ने उनकी मदद की. सिंधु ने अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली से बातचीत के बारे में बताया.

सिंधु ने बताया, 

Advertisement

“एक ऐसा समय था जब मैं लगातार चोटिल हो रही थी. इसका असर प्रदर्शन पर भी पड़ रहा था, और मैं कुछ खास नहीं कर पा रही थी.”

शटलर ने आगे कहा कि इसी दौरान उन्होंने खुद विराट कोहली को कॉन्टैक्ट किया. कुछ मिनट के अंदर ही कोहली ने उनको रिप्लाई किया और अगले ही दिन दोनों की मुलाकात भी हो गई. सिंधु ने यह भी कहा कि कोहली से उनकी जो भी बात हुई वह दोनों के बीच ही रहेगी. सिंधु ने कहा,

“कोहली की मदद के लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. कोहली उस वक्त आगे आए जब मुझे इसकी बहुत जरूरत थी." 

Advertisement

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में मिली हार से टूट गए हैं मेसी, लिखा दिल का हाल, 'दर्द बहुत है, कैसे...' 

सिंधु को अपने फॉर्म पर भरोसा 

सिंधु ने अपनी आलोचना को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जब वह फॉर्म में नहीं थीं तब उन्हें कई तरह की बातें सुनने को मिली. लेकिन वह इन चीजों का जवाब नहीं देना चाहती हैं. उन्हें लंबे समय से इस जीत की जरूरत थी. इस जीत ने उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ाया है. इससे उन्हें आगे और बेहतर करने का भरोसा मिला है.

सिंधु को यह जीत वर्ल्ड चैंपियनशिप से ठीक पहले मिली है. सिंधु को भरोसा है कि अभी सफर खत्म नहीं हुआ है और वह यही प्रदर्शन वर्ल्ड चैंपियनशिप में दोहराएंगी.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में रोहित ने लगाई अफवाहों पर लगाम, यंगस्टर्स हुए फेल

Advertisement