1. लसिथ मलिंगा
मलिंगा को नकारा जाना इस नीलामी की सबसे हैरान करनेवाली घटना थी. अपने डेडली और सटीक योर्कर के लिए कुख्यात मलिंगा की जगह किसी ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम में न बन पाए ये चौंकाने वाला है. मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने बहुत उम्दा प्रदर्शन किया है. मुंबई ने इससे पहले उन्हें रिटेन भी किया था. इस बार रिटेन करना तो दूर नीलामी तक में नहीं ख़रीदा. न मुंबई ने न किसी और टीम ने.
मलिंगा का न होना खलेगा ज़रूर.
2. डेल स्टेन
साउथ अफ्रीकन रफ़्तार की मशीन डेल स्टेन को भी कोई खरीददार नहीं मिला. जबकि वो तीन-तीन आईपीएल की टीम की तरफ से खेल चुके हैं. डेक्कन चार्जर्स उर्फ़ सनराइज़र्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायंस. इस बार उनकी झोली खाली ही रही. स्टेन की रफ़्तार से कोई नावाकिफ नहीं. उनका निक नेम ही स्टेन गन है.
डेल स्टेन को स्टेन गन यूं ही नहीं कहा जाता है.
3. मोर्ने मोर्केल
साउथ अफ्रीका के ताज़ा दौरे में मोर्ने मोर्कल की परफॉरमेंस याद करके और भी हैरत होती है कि उन्हें किसी ने नहीं ख़रीदा. मोर्केल राजस्थान रॉयल्स के लिए तीन सीज़न खेल चुके हैं. उसके बाद वो दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स में भी थे. मोर्केल के बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि वो एक बार - 2012 के सीज़न में - सबसे ज़्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर भी बने थे. इस बार किसी ने खरीदा ही नहीं.
मोर्केल आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर रहे हैं.
इसके अलावा ये कुछ और बड़े नाम हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिल पाई.
# हाशिम अमला
इस साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज़ को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ देखा जाता है. भले ही आईपीएल आतिशी बल्लेबाज़ी का खेल है लेकिन टिक कर रन बनाने की मनाही भी नहीं है. हाशिम अमला तेज़ भी खेल सकते हैं वो भी प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ. उन्हें भी इस बार किसी ने नहीं लिया. उनकी पिछली टीम किंग्स इलेवन पंजाब थी.
# कोरी एंडरसन
एक ज़माने में वन डे का सबसे तेज़ शतक ठोकने वाले कोरी एंडरसन से भी सबने निगाहें फेर ली. न तो उन्हें मुंबई कि टीम ने ख़रीदा जिसे उन्होंने 2014 के सीज़न में अपने दम पर प्लेऑफ तक पहुंचाया था. न दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें ख़रीदा जिन्होंने पिछले सीज़न में उनके लिए दो करोड़ रुपए खर्चे थे.# इशांत शर्मा
साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में उम्दा पदर्शन के बाद भारत के तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा को उम्मीद होगी कि उनको तो खरीददार मिल ही जाएगा. लेकिन ऐसा न हुआ. जबकि वो तो आईपीएल की चार टीम में रह चुके हैं. किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाईट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और डेक्कन चार्जर्स / सनराइज़र्स हैदराबाद.# इयोन मॉर्गन
इस खिलाड़ी को ट्वेंटी-ट्वेंटी स्पेशलिस्ट कहा जाता रहा है. इंग्लैंड की ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम के पिछले 6 सालों से कैप्टन हैं इयोन मॉर्गन. बावजूद इसके उन्हें चुना नहीं गया. मॉर्गन भी आईपीएल में चार टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. बैंगलोर, कोलकाता, हैदराबाद और पंजाब.
इयोन मॉर्गन.
इनके अलावा कुछ और नाम हैं जिन्हें न ख़रीदे जाने पर लोगों को हैरानी हुई है.
# उन्मुक्त चंद # प्रज्ञान ओझा # जो रूट # एलेक्स हेल्स # जेम्स फॉकनर # वरुण अरोन # थिसारा परेरा # मार्टिन गुप्टिल # मिचेल मैक्लेनेगन # शॉन मार्श # लेंडल सिमंस # मोजेस हेनरिकेसदेखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कितनों को बैकडोर एंट्री मिलती है.
आईपीएल की और दिलचस्प ख़बरें:
इंडिया के सबसे फास्ट बॉलर की जब नीलामी होने लगी, तब वो बाथरूम में घुस गयाजिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा
IPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गए
IPL: 49 रन पर चार बॉलरों ने निपटाया था, सभी को RCB ने खरीद लिया है












